{"_id":"5bd06238bdec22699172575a","slug":"new-pension-scheme-to-be-implemented-since-2003","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल 2003 से लागू हो नई पेंशन स्कीम : विनोद कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल 2003 से लागू हो नई पेंशन स्कीम : विनोद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कर्मचारी महासंघ तदर्थ कमेटी के संयोजक विनोद कुमार ने कहा कि वर्ष 2003 से लागू नई पेंशन योजना के लिए एक सामान पेंशन नीति लागू हो, जो सरकारी धन की उपलब्धता के अभाव में बाधित नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
इस योजना के दायरे में आने वाले कर्मचारियों की शंकाओं के निवारण के लिए सरकार गंभीरता से विचार करे। सामाजिक सुरक्षा की दृष्टि से कर्मचारियों का एक वर्ग चिंतित है। इसकी आड़ में कुछ लोग कर्मचारियों के इसके विरोध के नाम पर राजनीति करने का प्रयास भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
महासंघ की मांग है कि सरकारी संस्थानों में एक समान नीति के तहत सभी नियुक्तियां नियमित आधार पर ही की जाए। महासंघ तदर्थ कमेटी के संयोजक और अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि यह प्रचार सही नहीं है कि नई पेंशन योजना कर्मचारी वर्ग के लिए पूरी तरह से अभिशाप है।
विज्ञापन
सरकार की तरफ से जो अंशदान कर्मचारी के खाते में हर माह जमा होता है वह पेंशन का ही एक हिस्सा है। इसमें कुछ भ्रांतियां हैं, जिसका महासंघ वार्ता के जरिए सरकार से हल निकालने का काम करेगा। इस अभियान को पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक रंग देने का प्रयास हो रहा है और इससे बचा जाए।