फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   New pension scheme employees protest outside Sansad residence on 28th october

न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी सांसदों के घर के बाहर करेंगे भूख हड़ताल

Fri, 19 Oct 2018 06:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Updated Fri, 19 Oct 2018 06:03 PM IST
विज्ञापन
New pension scheme employees protest outside Sansad residence on 28th october

एनपीएस कर्मचारी 28 अक्तूबर को पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सांसदों के घर के बाहर एक दिन की भूख हड़ताल करेंगे। यह भूख हड़ताल प्रदेश भर में होगी। सभी जिला के एनपीएस कर्मचारी अपने-अपने सांसद के घर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठेंगे।  

विज्ञापन


एनपीएस कर्मचारी संघ चंबा के अध्यक्ष सुनील कुमार जरयाल ने बताया कि चंबा व कांगड़ा जिला के कर्मचारी पालमपुर में सांसद शांता कुमार के घर के बाहर एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस भूख हड़ताल की रूप रेखा तैयार करने को लेकर 21 अक्तूबर को एनपीएस कर्मचारियों की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन


जिसमें सभी विभागों के एनपीएस कर्मचारी भाग लेंगे। उन्होंने प्रथम श्रेणी से लेकर चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों से आहवान किया है कि वे चंबा चौगान में 21 तारीख को होने वाली बैठक में उपस्थिति दर्ज करवाएं। 28 को होने वाली भूख हड़ताल की रूपरेखा को इसी दौरान अंतिम रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed