फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   new MLAs will decide whether to continue the old priorities or not, know the whole matter

Himachal News: नए विधायक तय करेंगे पुरानी प्राथमिकताएं जारी रखनी हैं या नहीं, जानें पूरा मामला

Wed, 17 Jul 2024 10:48 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 Jul 2024 10:48 AM IST
सार

प्रदेश में छह विधानसभा क्षेत्रों में विधायक प्राथमिकताएं अटक गई हैं। नए चुने विधायक ही यह तय करेंगे कि इन्हें जारी रखना है या नहीं।

विज्ञापन
new MLAs will decide whether to continue the old priorities or not, know the whole matter
बजट( प्रतीकात्मक) - फोटो : istock

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में छह विधानसभा क्षेत्रों में विधायक प्राथमिकताएं अटक गई हैं। नए चुने विधायक ही यह तय करेंगे कि इन्हें जारी रखना है या नहीं। इनमें से अधिकतर योजनाओं की डीपीआर बनाने का काम ही शुरू नहीं हो पाया था। बीच में लोकसभा चुनाव और उपचुनाव आ गए। अब नवनिर्वाचित विधायक वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट के लिए नई प्राथमिकताएं देंगे या फिर पिछली को ही आगे चालू रखेंगे, इस पर तस्वीर साफ नहीं है। राज्य में पहले गगरेट, कुटलैहड़, बड़सर, सुजानपुर, धर्मशाला और लाहौल स्पीति के कांग्रेस विधायकों को अयोग्य घोषित किया गया। उसके बाद निर्दलीय विधायकों के इस्तीफों के बाद देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ में भी उपचुनाव हुए।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनावों की की आदर्श चुनाव आचार संहिता की वजह से वैसे ही हिमाचल प्रदेश के कई विधानसभा हलकों में विकास कार्य धीमे हो गए थे, मगर गगरेट, कुटलैहड़, सुजानपुर, लाहौल-स्पीति, देहरा और नालागढ़ को नए विधायक मिले हैं तो यहां पहेली बनी हुई है कि ये पिछले विधायकों की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाएंगे या इनके स्थान पर नई प्राथमिकताएं देंगे। हालांकि, कुटलैहड़ के पूर्व कांग्रेस विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने बजट बुक में टोकन बजट का प्रावधान कर आगे खाने खाली छोड़े थे। अन्य ने योजनाओं के नाम दिए थे। 

विज्ञापन

जैसे सुजानपुर से राजेंद्र राणा ने जलापूर्ति योजना प्राथमिकता में जलशक्ति विभाग के उपमंडल सुजानपुर में विभिन्न पेयजल योजनाओं के स्रोत और वितरण प्रणाली में सुधार, मरम्मत और रखरखाव में सुजानपुर में सहायक खड्डों के साथ-साथ प्लाही चरण दो में गांव बैरी से ब्यास नदी के बाएं किनारे पर बाड़ सुरक्षा कार्य प्रदान करने को शामिल किया था। रवि ठाकुर ने लाहौल स्पीति में लघु सिंचाई प्राथमिकता में ग्राम पंचायत तांदी के खनदीप तांदी, सुमनम, लापशाक, मॉर्बल एक्सटेंशन को डाला गया है। सड़कों और पुलों में मुध भावा सड़क को शामिल किया था। केलांग की सीवरेज स्कीम को भी शामिल किया गया है। मरम्मत में मुध-फारका पुल को शुमार किया।

गगरेट से चैतन्य शर्मा ने ऊना में कमांद क्षेत्र को विकसित करने के लिए योजना को विधायक प्राथमिकता में मरम्मत कार्य में डाला था, सड़कों और पुलों में भी गुरजन खड्ड से धवाली लिंक रोड, भद्रकाली से पिरथीपुर वाया डंगरोह जोह मारवाड़ी सड़क आदि को डाला। इसी तरह देहरा से तत्कालीन निर्दलीय विधायक होशियार सिंह और नालागढ़ से केएल ठाकुर ने भी प्राथमिकताएं बजट में शामिल की थीं। पर इन्हें नवनिर्वाचित विधायक जारी रखेंगे कि नहीं, इस पर आगामी दिनों में ही स्थिति साफ होगी। योजना विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि विधायक प्राथमिकताओं पर नियमानुसार काम होता है। विधायक ही तय करेंगे पुरानी प्राथमिकताओं को जारी रखना है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed