फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   New jobs conditions for computer teachers in himachal.

हिमाचल में 1461 कंप्यूटर शिक्षकों की नौकरी पर नया संकट

Sun, 01 May 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 01 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
New jobs conditions for computer teachers in himachal.
निजी कंपनी नाइलिट ने शिक्षकों से नौकरी जारी रखने को शर्तें पूरा करने का एमओयू फार्म भरने को कहा है।

प्रदेश के 1461 कंप्यूटर शिक्षकों की नौकरी पर संकट खड़ा हो गया है। आउटसोर्सिंग आधार पर 1200 से अधिक स्कूलों में पढ़ा रहे कंप्यूटर शिक्षकों के धरना-प्रदर्शन करने और कक्षाओं का बहिष्कार करने पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


निजी कंपनी नाइलिट ने शिक्षकों से नौकरी जारी रखने को शर्तें पूरा करने का एमओयू फार्म भरने को कहा है। फिलहाल, शिक्षकों ने एमओयू साइन करने से इंकार कर दिया है। संघ के महासचिव राकेश शर्मा ने बताया कि कंपनी की मनमानी नहीं चलेगी।
विज्ञापन


संघ के विरोध के बावजूद सरकार ने निजी कंपनी नाइलिट को 30 जून तक एक्सटेंशन दी है। कंप्यूटर शिक्षकों ने बीते साल कई दिन कक्षाओं का बहिष्कार किया था। संघ सरकार से कंप्यूटर शिक्षकों के लिए नीति बनाने की मांग कर रहा है। बावजूद इसके सरकार ने एक्सटेंशन दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमओयू में दी गई है ये सारी शर्तें

New jobs conditions for computer teachers in himachal.
कंपनी ने 30 जून तक के सेवाकाल को शिक्षकों से एमओयू साइन करवाने की मुहिम चलाई है।

कंपनी ने 30 जून तक के सेवाकाल को शिक्षकों से एमओयू साइन करवाने की मुहिम चलाई है। एमओयू में धरना-प्रदर्शन और कक्षाओं के बहिष्कार पर रोक लगाने के अलावा शिक्षकों के वेतन, छुट्टियों और कामकाज का ब्योरा भी स्पष्ट किया गया है। सरकार से फंड प्राप्त होने की सूरत में ही समय पर वेतन देने की बात भी कही है।

प्रति छात्र 110 रुपये लेता है विभाग
स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रति माह 110 रुपये देने पड़ते हैं। नौवीं से जमा दो कक्षा तक कंप्यूटर शिक्षा दी जा रही है। नौवीं और दसवीं को जूनियर कंप्यूटर शिक्षक पढ़ाते हैं। इन्हें प्रतिमाह 5500 रुपये वेतन दिया जाता है। जमा एक और दो कक्षा को सीनियर कंप्यूटर शिक्षक पढ़ाते हैं। इन्हें 7014 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाता है।

एक दिन के कक्षा बहिष्कार की तैयारी
कंप्यूटर शिक्षक निजी कंपनी के एमओयू का विरोध करने को एक दिन कक्षाओं का बहिष्कार करने की योजना बना रहे हैं। तीन मई को शिमला में बैठक बुलाई है। इसमें कंप्यूटर शिक्षक संघर्ष की रणनीति तय करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed