{"_id":"639353b4e523d048b6771503","slug":"new-flight-himachal-sanjay-dutt-22-passengers-including-four-congress-mlas-reached-shimla-from-gagal","type":"story","status":"publish","title_hn":"New Flight Himachal: गगल से सह प्रभारी दत्त, चार कांग्रेस विधायकों समेत 22 यात्री पहुंचे शिमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
New Flight Himachal: गगल से सह प्रभारी दत्त, चार कांग्रेस विधायकों समेत 22 यात्री पहुंचे शिमला
Fri, 09 Dec 2022 08:58 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, गगल (धर्मशाला)/शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, गगल (धर्मशाला)/शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 09 Dec 2022 08:58 PM IST
सार
गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट से एलाइंस एयर के एटीआर-42 की उड़ान से प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त के साथ चार पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों समेत 22 यात्री शिमला पहुंचे। इससे पहले शिमला से गगल एयरपोर्ट के लिए 10 यात्री रवाना हुए।
विज्ञापन
शिमला-धर्मशाला हवाई सेवा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिमला-धर्मशाला के लिए शुक्रवार को पहली बार हवाई सेवा शुरू हुई। इसमें गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट से एलाइंस एयर के एटीआर-42 की उड़ान से प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त के साथ चार पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों समेत 22 यात्री शिमला पहुंचे। इससे पहले शिमला से गगल एयरपोर्ट के लिए 10 यात्री रवाना हुए। शिमला से कुल्लू के लिए भी शनिवार को पहली बार एटीआर-42 की उड़ानें शुरू होंगी। बता दें कि इससे पहले दिल्ली से शिमला, दिल्ली से गगल और दिल्ली से कुल्लू के भुंतर के लिए उड़ानें होती थीं।
विज्ञापन
अब पहली बार दिल्ली से शिमला और फिर शिमला से गगल और भुंतर के लिए भी उड़ानें होंगी। शुक्रवार को शिमला से पहली बार गगल पहुंची इस एलाइंस एयर की उड़ान का वाटर सैल्यूट के साथ स्वागत किया गया। सप्ताह में तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और सोमवार को शिमला और गगल के बीच हवाई उड़ान होगी। शुक्रवार को पहली बार एलाइंस एयर के जहाज ने शिमला से सुबह 8:10 बजे गगल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी और 50 मिनट में जहाज करीब 9:00 बजे गगल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। 9:20 बजे वापस गगल से शिमला के लिए उड़ान हुई।
विज्ञापन
इस उड़ान में जिला कांगड़ा से चुने गए नए विधायकों सहित करीब 22 लोगों ने शिमला के लिए उड़ान भरी। पहली उड़ान से शिमला जाने वाले यात्रियों में नवनिर्वाचित कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानिया, आशीष बुटेल, भवानी सिंह, चैतन्य शर्मा व कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त शामिल रहे। गगल एयरपोर्ट के निदेशक धीरेंद्र सिंह और एलाइंस एयर के गगल एयरपोर्ट के प्रबंधक मिलन गुरंग ने बताया कि शुक्रवार को शुरू हुई हवाई सेवा के पहले दिन 10 यात्री शिमला से गगल आए हैं। शनिवार को भी एलाइंस एयर का जहाज शिमला से गगल और गगल से शिमला के लिए उड़ान भरेगा।
विज्ञापन
एक दिन हवाई जहाज, एक दिन मिलेगी हेली टैक्सी सेवा
पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक रविंद्र शर्मा ने बताया कि हवाई सेवाओं के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। अब शिमला से धर्मशाला और कुल्लू के लिए प्रतिदिन उड़ान होगी। पहले दिन धर्मशाला के लिए हवाई जहाज भेजा गया है, तो दूसरे दिन यहां के लिए हेली टैक्सी जाएगी। यही व्यवस्था कुल्लू के लिए होगी।
हेली टैक्सी में पांच लोग कर सकेंगे सफर
हेली टैक्सी में पांच और हवाई जहाज में एक समय में 42 लोग सफर कर सकेंगे। प्रदेश सरकार ने हवाई जहाज के लिए 5100 रुपये किराया तय रहेगा।