उज्ज्वला और गृहिणी योजना में गैस कनेक्शन लेने के लिए नई शर्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उज्जवला और गृहणी योजनाओं के तहत गैस कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाली महिला को अब अपने दस्तावेजों के साथ परिवार के हरेक सदस्य के आधार कार्ड की प्रति भी देनी होगी। इंडियन ऑयल कारपोरेशन के ऑडिट के दौरान सामने आईं खामियों के बाद यह निर्णय लिया गया है।
जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अरविंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व मात्र परिवार की महिला के आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के आधार पर ही गैस कनेक्शन दे दिया जाता था।
बीपीएल और गरीब तबके की महिलाओं को धुएं और चूल्हे से निजात दिलवाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने ये योजनाएं शुरू की हैं। ऑडिट के बाद खामियों को देखते हुए कारपोरेशन ने रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेजी थी।
ऐसे करें आवेदन
इसमें कहा गया था कि आवेदन फार्म के साथ लगने वाली राशन कार्ड की प्रति में परिवार के सदस्यों का पूरा ब्यौरा उचित तरीके से नहीं होता है। नतीजतन, परिवार के हरेक सदस्य के आधार कार्ड की प्रति भी आवेदन के साथ जमा करवाने की बात कही गई थी।
उज्ज्वला योजना के तहत दो पन्नों का आवेदन पत्र भर कर नजदीकी एलपीजी वितरण केंद्र में जमा करवाना होता है। आवेदन फॉर्म में नाम, पता, आधार कार्ड नंबर, बीपीएल प्रमाण पत्र, फोन नंबर, राशन कार्ड नंबर, जन धन/बैंक खाता संख्या भी लिखना अनिवार्य है। इसके अलावा प्रत्येक दस्तावेज की प्रतियों के साथ पासपोर्ट साइज फोटो भी लगाना होता है।