फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   New chairman of state regulatory commission for private education

कैबिनेट में होगा नियामक आयोग के अध्यक्ष पर फैसला

Fri, 27 May 2016 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 27 May 2016 11:11 AM IST
विज्ञापन
New chairman of state regulatory commission for private education
हिमाचल मंत्रिमंडल - फोटो : फाइल फोटो

हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के अध्यक्ष को लेकर कैबिनेट में चर्चा हो सकती है। मुख्य सचिव कार्यालय में आवेदकों की सूची की फाइल पहुंच गई है। संभावित है कि बैठक में अध्यक्ष को लेकर फैसला हो सकता है। अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान सहित कई उच्च अधिकारियों ने अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन


अध्यक्ष का चयन करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। आने वाले दिनों में चयन कमेटी की बैठक होगी। बैठक में अध्यक्ष का नाम फाइनल कर सरकार को भेजा जाएगा। सरकार से अनुमति मिलने के बाद कमेटी नाम की घोषणा करेगी।

विज्ञापन

13 साल बाद जगी पैट शिक्षकों में नियमितीकरण की आस

New chairman of state regulatory commission for private education
प्रदेश में 2003 से 2007 तक वर्तमान सरकार की ओर से तीन हजार पैट अध्यापक नियुक्‍त किए गए थे।

अखिल भारतीय अस्थायी अध्यापक संघ के राष्ट्रीय प्रेस सचिव चंदन नेगी ने कहा कि प्राथमिक सहायक अध्यापक (पैट) के नियमितीकरण का रास्ता साफ  होता नजर आ रहा है। प्रदेश में 2003 से 2007 तक वर्तमान सरकार की ओर से नियुक्त करीब तीन हजार पैट अध्यापक पिछले 13 सालों से नियमितीकरण की आस लगाए हुए हैं।

वर्तमान में इन अध्यापकों का प्रशिक्षण एनसीटीई के नियमों के अनुसार चला हुआ था। जिसके अंतर्गत पैट अध्यापकों ने 2 वर्षीय डिप्लोमा इन ऐलीमेंट्री एजूकेशन डीएलएड का प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया है। 25 मई को इनकी द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं संपन्न हो गई हैं।

अब यह सभी अध्यापक एनसीटीई के मापदंडों के अनुसार प्रशिक्षित माने जाएंगे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी इस वर्ष के वित्तीय बजट में पैट अध्यापकों को नियमित करने का प्रावधान रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed