{"_id":"5e95b2578ebc3e768551095c","slug":"new-cases-of-coronavirus-detected-in-himachal-pradesh-on-14-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में कोरोना वायरस का एक और मामला, 33 पहुंची संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में कोरोना वायरस का एक और मामला, 33 पहुंची संख्या
Tue, 14 Apr 2020 06:35 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 14 Apr 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के ऊना जिले के हॉटस्पॉट क्षेत्र कुठेड़ा खैरला में घर पर क्वारंटीन युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। 21 वर्षीय युवक जमाती के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है। मंगलवार को टांडा मेडिकल कॉलेज से जिले के लिए सैंपलों की रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। उसे हमीरपुर के भोटा में भर्ती किया जाएगा। इस इलाके से अब तक 11 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन
इनमें से तीन स्वस्थ भी हो गए, जबकि पूरे ऊना जिले में अब तक कुल 15 केस पॉजिटिव हो चुके हैं। नया पॉजिटिव केस आने से हिमाचल में कोरोना मरीजों की संख्या 33 हो गई है। उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने नए पॉजिटिव मामले की पुष्टि की है। नया मामला सामने आते ही इलाके में अलर्ट कर दिया गया है। पिछले दो दिन से हिमाचल में कोरोना के नए मामले नहीं आए थे।
विज्ञापन
अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि प्रदेश में अभी तक 5822 लोगों को निगरानी में रखा जा चुका है, जिनमें से 3765 लोगों ने 28 दिन की निगरानी की अनिवार्य अवधि पूरी कर ली है। कोरोना को लेकर प्रदेश में अभी तक 1311 लोगों की जांच की जा चुकी है। प्रदेश में 12 मरीज ठीक हो गए हैं जबकि 15 अस्पताल में हैं। चार लोग बाहर चले गए हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है। मंगलवार को 98 सैंपलों की जांच की गई, जिनमें से 97 की रिपोर्ट निगेटिव और ऊना के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन