फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   New bogies will run on the world heritage Kalka-Shimla railway track in March

बड़ा फैसला: विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर मार्च में दौड़ेंगी नई बोगियां

Fri, 22 Oct 2021 10:22 AM IST
Krishan Singh आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 Oct 2021 10:22 AM IST
सार

बोर्ड ने रेल मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला को इसके बारे में पत्र लिखा है और एक कोच दिसंबर में ट्रायल के लिए तैयार करने को कहा है। जानकारी के अनुसार हैरिटेज रेल लाइन पर आरामदायक सफर के लिए नए कोच तैयार किए जाने हैं।

विज्ञापन
New bogies will run on the world heritage Kalka-Shimla railway track in March
विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यटकों और आम यात्रियों की सुविधा के लिए विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर अगले वर्ष मार्च में नई बोगियां उतारी जाएंगी। इसके लिए रेल मंत्रालय से बोर्ड को मंजूरी मिल गई है। पहले चरण में बोर्ड 30 कोच तैयार करवाएगा। ये सभी कोच आधुनिक किस्म के होंगे। बोर्ड ने रेल मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला को इसके बारे में पत्र लिखा है और एक कोच दिसंबर में ट्रायल के लिए तैयार करने को कहा है। जानकारी के अनुसार हैरिटेज रेल लाइन पर आरामदायक सफर के लिए नए कोच तैयार किए जाने हैं।

विज्ञापन


इनमें से कुछ आधुनिक किस्म की बोगियां तैयार होंगी। अन्य ट्रेनों की बोगियों की मरम्मत होगी। बताया जा रहा है कि आधुनिक किस्म के करीब 70 नए कोच तैयार होने हैं। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने कार्य शुरू कर दिया है। रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला से बोगियों का डिजाइन मंगवाकर बोर्ड ने मंत्रालय को भेजा था, जिसमें से रेल मंत्रालय ने आधुनिक डिजाइन को मंजूरी दी है। पहले चरण में 30 कोच तैयार होंगे, जिन्हें कालका में असेंबल किया जाएगा।
विज्ञापन


दिसंबर में ट्रायल के दौरान उन सभी चीजों को ध्यान में रखा जाएगा, जिससे यात्री सुरक्षित और आरामदायक महसूस करें। वर्तमान में इस ट्रैक पर पर्यटकों के लिए विस्ताडोम कोच सहित चार्टर्ड और अन्य कोच चलाए गए हैं। उधर, रेलवे मंडल अंबाला के डीआरएम जीएम सिंह ने बताया कि मंत्रालय से 30 कोच बनाने की मंजूरी मिली है। रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला इस कार्य को करेगा। मार्च में कोच तैयार करने का लक्ष्य है। दिसंबर में एक कोच का ट्रायल होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व रेल मंत्री भी दे चुके हैं डिब्बे बदलने के निर्देश
कालका-शिमला रेललाइन पर चलने वाली सभी रेलगाड़ियों के डिब्बों को बदलने की बात तत्कालीन रेल मंत्री पीयूष गोयल की ओर से शिमला दौरे के दौरान कही गई थी। इस दौरान उन्होंने सभी ट्रेनों को मॉडर्न बनाने के निर्देश दिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed