फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   neurology pediatrics Dr Pawan Kumar appointed in Medical College Nahan

Himachal News: हिमाचल में ही होगा बच्चों के न्यूरो से जुड़े रोगों का इलाज

Mon, 25 Dec 2023 12:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर हितेश शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
हितेश शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 25 Dec 2023 12:19 PM IST
सार

मेडिकल कॉलेज नाहन में न्यूरो विशेषज्ञ की तैनाती के बाद प्रदेश के अन्य अस्पतालों से भी बच्चों को यहीं रेफर किया जाएगा।

विज्ञापन
neurology pediatrics Dr Pawan Kumar appointed in Medical College Nahan
डॉ. पवन कुमार - फोटो : संवाद

विस्तार

सूबे में छोटे बच्चों से जुड़े न्यूरो संबंधी जटिल रोगों का उपचार संभव होगा। अब तक प्रदेश के किसी भी सरकारी अस्पताल में न्यूरोलॉजी पीडियाट्रिक का कोई विशेषज्ञ नहीं था। मेडिकल कॉलेज नाहन को सूबे का पहला विशेषज्ञ चिकित्सक मिला है। डॉ. पवन कुमार इससे पहले पीजीआई चंडीगढ़ में तैनात थे। ये एमडी पीडियाट्रिक्स और डीएम पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी हैं। मेडिकल कॉलेज नाहन में न्यूरो विशेषज्ञ की तैनाती के बाद प्रदेश के अन्य अस्पतालों से भी बच्चों को यहीं रेफर किया जाएगा।

विज्ञापन


यहां चिकित्सक की तैनाती के बाद यहां नर्व और मांसपेशियों के जटिलतम रोगों से निपटने के लिए न्यूरोलॉजिकल लैब तैयार करने की कवायद भ शुरू हो गई है। पिछले शनिवार को नर्व कंडक्शन स्टडी को लेकर प्रस्तावित न्यूरोलॉजी लैब के लिए देश की दो बड़ी कंपनियों ने अपना डेमोस्ट्रेशन टेंडर भी प्रस्तुत किए। जहां एनसीवी, ईएमजी (मसल की स्टडी) और ईईजी (ब्रेन फंक्शनिंग स्टडी) मशीनों का डेमोस्ट्रेशन भी दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद पैमाने पर खरा उतरने वाली मशीनों को खरीद कर लैब में स्थापित किया जाएगा। इसके बाद सूबे के बच्चों के न्यूरो संबंधी सारे टेस्ट यहीं संभव होंगे, जिनके लिए अभिभावक आज तक बाहरी राज्यों काा रुख करते आए हैं। ये टेस्ट महंगे भी हैं, जो सरकारी दामों पर यहीं उपलब्ध होंगे। डॉ. पवन कुमार ने अब तक कई बच्चों के जटिल न्यूरो संबंधी रोगों का इलाज नाहन मेडिकल कॉलेज में ही संभव किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांटी मशवा पंचायत के खील गांव के प्रदीप कुमार की 5 महीने की बेटी का इलाज भी डॉ. पवन कर रहे हैं। इस नन्हीं बच्ची के जन्म के बाद करीब तीन महीने की उम्र में अचानक टांगों ने काम करना बंद कर दिया था। बच्ची के पिता ने बताया कि अब उसकी बेटी 90 फीसदी ठीक हो चुकी है। वहीं, शिलाई के 14 वर्षीय विवेक, नाहन के उत्कर्ष जैसे कई बच्चों का अब नाहन मेडिकल कॉलेज में हो रहा है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजीव तुली ने बताया कि जल्द सरकार के माध्यम से न्यूरोलॉजिकल लैब लगाए जाने की कवायद शुरू कर दी जाएगी।


पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. श्याम कौशिक ने बताया कि यहां प्रदेश के पहले चाइल्ड न्यूरो विशेषज्ञ की तैनाती हुई है, जो मेडिकल कालेज का सौभाग्य भी है। अब यहां न्यूरोलॉजिकल लैब स्थापित करने के लिए डेमोस्ट्रेशन टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed