फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Nephew and mother arrested in woman's murder case in chamba

Chamba News: महिला की हत्या के मामले में भतीजा और मां गिरफ्तार

Wed, 25 Oct 2023 10:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Oct 2023 10:33 PM IST
सार

विधानसभा क्षेत्र डलहौजी की चांचू धार में महिला की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक महिला के रिश्तेदार भतीजे और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Nephew and mother arrested in woman's murder case in chamba
आरोपी गिरफ्तार (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र डलहौजी की चांचू धार में महिला की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक महिला के रिश्तेदार भतीजे और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर हत्या की गुत्थी को सुलझाने में लगी हैं। पुलिस टीमें जम्मू-कश्मीर के कठुआ भी भेजी गई हैं। वहीं, मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है।जम्मू-कश्मीर से अपने मवेशियों को चराने के लिए बकरवाल समुदाय के लोग विधानसभा क्षेत्र डलहौजी के तहत आती भांदल पंचायत की चांचू धार पहुंचे थे। बीते रविवार को रफीका (28) पुत्री मामदीन गांव थेडेम डाकघर थेडेम जिला कठुआ जम्मू-कश्मीर अपने घोड़ों को चराने के लिए बेटी के साथ गई थीं। वहां जम्मू-कश्मीर की तरफ से आए कुछ लोगों के साथ महिला की बहस हो गई। आरोपियों ने गर्दन पर तेजधार हथियार से वार कर महिला को मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


रोती-बिलखती छोटी बच्ची को परिजनों को घटना की सूचना देने के लिए भेज दिया। बच्ची ने अपने डेरे पर पहुंचकर पूरा वृतांत बताया। इसके बाद परिवार के सदस्य पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग चुके थे। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस टीमों ने दबिश देकर हत्यारोपियों की तलाश में चांचू धार का जंगल छान मारा, लेकिन कोई हाथ नहीं आया। इसके अलावा टीमें कठुआ और जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना की गईं। बुधवार को पुलिस टीम ने महिला के भतीजे और उसकी मां को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि हत्या के मामले में संदिग्ध लोगों की तलाश के लिए टीमें सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। कहा कि पुलिस जल्द मामले से पर्दा उठाएगी।--

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed