फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Nepali murdered in Parvati Valley Barshaini kullu, dead body found buried in forest

Murder Kullu: पार्वती घाटी के बरशैणी में नेपाली युवक की हत्या, जंगल में दबा हुआ मिला शव

Wed, 30 Nov 2022 07:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Nov 2022 07:20 PM IST
सार

पार्वती घाटी के बरशैणी में नेपाली मूल के एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस को युवक का शव जंगल में दबाया हुआ मिला। इससे अब पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। 

विज्ञापन
Nepali murdered in Parvati Valley Barshaini kullu, dead body found buried in forest
युवक की हत्या(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की पार्वती घाटी के बरशैणी में नेपाली मूल के एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस को युवक का शव जंगल में दबाया हुआ मिला। इससे अब पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद एसएसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा पूरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।  जानकारी के मृतक युवक के भाई निर्मल ने मणिकर्ण पुलिस चौकी में अपने भाई विशाल के लापता होने की शिकायत की थी। पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उनका भाई 28 नवंबर रविवार को कालगा से एक अन्य व्यक्ति के साथ बरशैणी सामान लेने आश था और वह तब से लापता चल रहा था। उसके साथ आया दूसरा व्यक्ति भी नेपाली मूल का बताया जा रहा है।  इसी शिकायत पर बुधवार को जब पुलिस तलाश करने के लिए बरशैणी पहुंची तो छानबीन के दौरान उन्हें युवक का जूता पड़ा मिला। इसके बाद साथ लगते जंगल पहुंची पुलिस को एक शव दफनाया हुआ मिला।

विज्ञापन


शव को बाहर निकालने पर इसकी पहचान की गई, जो 24 वर्षीय विशाल नेपाल वर्तमान में कालगा में किराया के मकान में रहता था और वह कालगा में ही एक कैफे पर काम करता था। दफनाये हुए शव मिलने के बाद एसएसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा व एएसपी कुल्लू आशीष शर्मा पूरे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मंडी से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके पर हत्या के साक्ष्य को एकत्रित किया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू लाया गया। एसएसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि जिस व्यक्ति के साथ विशाल कालगा से बरशैणी आया था वह अभी लापता है और उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मृतक के शरीर पर चोट के भी निशान पाए गए हैं। पुलिस सभी पहलुुओं पर जांच कर रही है। वहीं पुलिस ने इलाके में कई लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं। एसएसपी ने कहा कि पुलिस ने मामले को लेकर आईपीसी की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सोलंग गांव में क्वार्टर के बाहर मृत मिला व्यक्ति
उधर, ऊझी घाटी के सोलंग गांव में पिछले करीब 25 वर्षों से रह रहा एक व्यक्ति अपने क्वार्टर के बाहर मृत पाया गया। उसे खून की उल्टियां हुई थी और लंबे अरसे से बीमार चल रहा था। मंगलवार को ही उसे अस्पताल से छुट्टी कर घर भेजा गया था। बताया जा रहा है कि वह काफी दिनों से शराब का सेवन कर रहा था। पुलिस ने मौके का दौरा कर छानबीन की। पोस्टमार्टम के बाद शव ग्रामीणों को सौंप दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वीर सिंह पुत्र मोहन सिंह पिछले करीब 25 साल से सोलंग गांव में वीर चंद के घर में रह रहा था। उसने अपना आधार कार्ड भी यहीं पर बनाया है। छानबीन में यह पता नहीं चल पाया कि वह मूल रूप से कहां का रहने वाला है। डीएसपी मनाली हेम राज वर्मा ने बताया कि वह अस्वस्थ चल रहा था। छानबीन में पता चला है कि वह लंबे अरसे से शराब पी रहा था। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था। मंगलवार को ही उसे मिशन अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेजा गया था। आज सुबह वह अपने क्वार्टर के बाहर गिरा हुआ मिला। उसने खून की उल्टियां की थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed