फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   neha chaudhary of himachal will play lead role in bollywood film

बॉलीवुड में इस फिल्म से एंट्री करेंगी हिमाचल की बेटी नेहा चौधरी

Sat, 22 Sep 2018 09:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sat, 22 Sep 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
neha chaudhary of himachal will play lead role in bollywood film

बिलासपुर की नेहा चौधरी बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। अमन गांधी फिल्म प्रोडक्शन बैनर तले भारत और पाकिस्तान पर आधारित फिल्म सलमा में नेहा लीड रोल में नजर आएंगी। नेहा चौधरी बिलासपुर के ऋषिकेष गांव की रहने वाली हैं। नेहा ने बचपन की शिक्षा एसवीएम ऋषिकेष से ली।

विज्ञापन


नेहा चौधरी के पिता प्रभु चौधरी सीआरपी में सेवारत हैं। माता रीना रानी गृहिणी हैं। अभिनय के अलावा नेहा समाज सेवा भी करना चाहती हैं।  
नेहा किसी भी अभिनेत्री की अपेक्षा स्वयं को अपना आदर्श मानती है।

इससे पहले नेहा मिस ग्लोरी 2017 का ताज पहनने के अलावा मिस हिमालय 2018 सहित कई प्रतियोगिताओं में खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। नेहा सफलता का श्रेय अपने परिजनों और अध्यापकों को देती हैं।

विज्ञापन

हिंदू युवक, मुस्लिम युवती की प्रेम कथा है फिल्म सलमा

neha chaudhary of himachal will play lead role in bollywood film

नेहा चौधरी ने बताया सलमा फिल्म की वर्कशॉप मुंबई में आरंभ हो चुकी है। नवंबर माह में शूटिंग वाराणसी के अलावा पाकिस्तान के लाहौर में भी होगी। यह फिल्म हिंदू युवक और मुस्लिम युवती की प्रेम कथा पर आधारित है।

ये हिंदुस्तान और पाकिस्तान से संबंध रखते हैं। नेहा ने बताया कि भविष्य में एक अभिनेत्री के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक कार्यों में भूमिका निभाना उनका सपना है।  अंतरराष्ट्रीय सोशल एक्टिविस्ट डॉ. महेश यादव को अपना गुरु मानती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed