{"_id":"5e7f0ff98ebc3e76c6048849","slug":"navy-officer-aditya-will-help-after-home-quarantine-in-kullu-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन से बाहर आने के बाद गरीबों की मदद करेंगे नेवी अफसर आदित्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन से बाहर आने के बाद गरीबों की मदद करेंगे नेवी अफसर आदित्या
Sat, 28 Mar 2020 02:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर
रोशन ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
रोशन ठाकुर, अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 28 Mar 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
नेवी अफसर आदित्या गौतम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से पूरे विश्व में दहशत का माहौल है। वायरस से बचने के लिए प्रदेश सरकार ने कर्फ्यू भी लगाया गया है। इस बीच कई दिहाड़ीदार मजदूरों की परेशानी बढ़ गई है, जो रोजाना कमा कर अपने परिवार का पालन पोषण करते है। ऐसे में राहत की खबर है कि छह दिन से कुल्लू जिला मुख्यालय के सुल्तानपुर में अपने घर में होम क्वारंटीन पर रह रहे एक नेवी अफसर अब गरीब लोगों की मदद को आगे आए हैं।
विज्ञापन
वह 31 मार्च तक होम क्वारंटीन पर रहेंगे। इसकेे बाद वह प्रवासी मजदूरों और गरीब लोगों की आर्थिक रूप से मदद करेंगे पहले चरण में वह इस काम को नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर चार अप्पर सुल्तानपुर से करेंगे। जापान से ओमान के बीच हिंद महासागर में चलने वाले भारतीय नेवी के जहाज में तैनात नेवी अफसर आदित्या गौतम ने कहा कि वह एहतियात के तौर पर 19 मार्च से अपने घर पर क्वारंटीन पर हैं।
विज्ञापन
वह क्वारंटीन होने के बाद दिहाड़ीदार मजदूर, ड्राइवर, सफाई कर्मी, पेंटर, मिस्त्री आदि वर्ग के लोगों को वह आर्थिक रूप से मदद करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस एक खतरनाक और जानलेवा बीमारी है। वह चाहते हैं कि सभी लोग घर में रहें। जो गरीब तबका है उसे घर से बाहर न जाना पड़े, ऐसे में वह उन्हें आर्थिक रूप से मदद करना चाहते हैं।
विज्ञापन