{"_id":"66d176bb963ca2f9b30ec14b","slug":"navjyoti-of-soldha-village-becomes-nursing-lieutenant-in-army-will-serve-in-srinagar-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: सोलधा गांव की नवज्योति बनीं सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट, श्रीनगर में देंगी सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: सोलधा गांव की नवज्योति बनीं सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट, श्रीनगर में देंगी सेवाएं
Fri, 30 Aug 2024 01:07 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी , बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी , बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 30 Aug 2024 01:07 PM IST
सार
बिलासपुर की ग्राम पंचायत सोलधा के सोलधा गांव की नवज्योति की नियुक्ति सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट के रूप में हुई है।
विज्ञापन
नवज्योति बनीं सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर की ग्राम पंचायत सोलधा के सोलधा गांव की नवज्योति की नियुक्ति सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट के रूप में हुई है। वह श्रीनगर में अपनी सेवाएं देंगी। नवज्योति की 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलधा से हुई है। इसके बाद उन्होंने हरियाणा से अपनी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की। जनवरी में उन्होंने सेना में नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा में भाग लिया था और उतीर्ण किया। नवज्योति अपने गांव से सेना में सेवाएं देनी वाली पहली लड़की हैं।
विज्ञापन
नवज्योति की माता उर्मिला अवस्थी गृहिणी हैं और पिता रमेश अवस्थी इंजीनियर हैं। बेटी की इस उपलब्धि से माता-पिता और परिजन बेहद खुश हैं। नवज्योति ने बताया कि उनके माता-पिता ने उन्हें हमेशा प्रोत्साहित किया, जिस कारण आज उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। साथ ही उनके दोस्तों ने भी उनकी बहुत सहायता परीक्षा के लिए की। उन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता और दोस्तों को दिया है। नवज्योति ने बताया कि उन्होंने परीक्षा की तैयारी बिना फोन की सहायता से की है। केवल किताबों से ही परीक्षा के लिया पूरी तरह तैयारी की।
विज्ञापन