फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   NavBhara road expaind

नवबहार से आईजीएमसी तक चौड़ी होगी सड़क

Tue, 18 Jan 2022 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
NavBhara road expaind
यातायात जाम से लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

शहरी विकास मंत्री ने लोनिवि को दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के छोटा शिमला और नवबहार क्षेत्र से अब आईजीएमसी अस्पताल के लिए वाहनों की आवाजाही आसान हो जाएगी। इसके लिए नवबहार वाया मेडिकल हॉस्टल आईजीएमसी अस्पताल को जोड़ने वाली सड़क स्मार्ट सिटी मिशन से चौड़ी की जाएगी।
लोक निर्माण विभाग को इसका प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं। मंगलवार को शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज के साथ हुई एक बैठक में लोक निर्माण विभाग को इस काम का जिम्मा दिया है। अभी छोटा शिमला, नवबहार क्षेत्र के लोगों को आईजीएमसी अस्पताल आने के लिए वाया संजौली चौक होकर रवाना होना पड़ता है। इस सड़क पर सुबह और शाम के समय जाम लगता है। नवबहार से वाया मेडिकल हॉस्टल होते हुए आईजीएमसी तक एक सड़क बनी हुई है लेकिन यह अभी काफी तंग है। ऐसे में इस सड़क पर बेहद कम वाहनों की आवाजाही होती है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अनुसार इस सड़क को चौड़ा किया जा सकता है। इसमें तंग मोड़ खोलने की संभावना है। यदि यह सड़क चौड़ी होती है तो नवबहार से आईजीएमसी अस्पताल तक वाहनों की एकतरफा आवाजाही शुरू करवाई जा सकती है। इससे लोगों को वाया संजौली चौक और लक्कड़ बाजार सड़क पर नहीं जाना पड़ेगा और वह सीधे हॉस्टल वाले रास्ते से आईजीएमसी पहुंच जाएंगे। शहरी विकास मंत्री ने जल्द लोक निर्माण विभाग को इसका विस्तृत प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए हैं ताकि शहरवासियों को इसका फायदा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैम्लोई और टॉलैंड में फुटपाथ तैयार
शहर के बैम्लोई और टॉलैंड क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग ने फुटपाथ बनाने का काम पूरा कर लिया है। अब लोगों को इसकी सुविधा मिलेगी और उन्हें सड़क किनारे नहीं चलना पड़ेगा। बैम्लोई नाले से टिंबर हाउस मोड़ तक फुटपाथ बनाया है। इसी तरह टॉलैंड में भी चौक से निगम विहार की ओर लोगों को फुटपाथ सुविधा दी है। यहां चौक से वन मुख्यालय तक भी सड़क किनारे फुटपाथ बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed