फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   National Wushu Competition: Harshit of Himachal, Rajni of Haryana won the matches

National Wushu Competition: हिमाचल के हर्षित, हरियाणा की रजनी ने जीते मुकाबले

Mon, 11 Jul 2022 08:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Jul 2022 08:59 PM IST
सार

मंडी जिले के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में चल रही सब-जूनियर राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता के दूसरे दिन तमिलनाडु के सूर्यांश को जम्मू-कश्मीर के तरुण ने हराया। यूपी के निशांत ने हिमाचल के अमन को पराजित किया। 

विज्ञापन
National Wushu Competition: Harshit of Himachal, Rajni of Haryana won the matches
वुशू प्रतियोगिता। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में चल रही सब जूनियर राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता के दूसरे दिन तमिलनाडु के सूर्यांश को जम्मू-कश्मीर के तरुण ने हराया। यूपी के निशांत ने हिमाचल के अमन को पराजित किया। पंजाब के योगेश को हरियाणा के शिवम के हाथों हार झेलनी पड़ी। महिला वर्ग में हरियाणा की मीनू ने तमिलनाडु की आर. विष्णु को पराजित किया। चंडीगढ़ की भव्या को राजस्थान की भाव्या गौतम ने हराया।

विज्ञापन


झारखंड की तान्या को राजस्थान की शान्या बेनिवाल हराया। हरियाणा की रजनी ने दिल्ली की कल्पना , गोवा की आभ्या को महाराष्ट्रा की गौरी, पंजाब की गुरनाम कौर को हरियाणा की तनिशा, हिमाचल की अंशिका को उत्तराखंड की प्रियांशी, मेघायल की बनरी कोरोडोर को केरल की तनुश्री ने हराया। 
विज्ञापन


जबकि यूपी के सुशील ने मिजोरम के रिक्की को हराया, गोवा के प्रिंस को हिमाचल के हर्षित, अरुणाचल प्रदेश के बोंगजिनलिगु ने तमिलनाडु के एस. नितिन, केरल की किरण ने पंजाब के गुरमान सिंह, झारखंड के अंशुल को हरियाणा के अमन ने हराया। इसके अलावा ओडिशा के प्रबील ने गुजरात के मारू प्रियांशु को हराया। हिमाचल के सिधेश को दिल्ली के निखिल ने हराया, मेघालय के लक्की स्टार ने तमिलनाड़ु के धर्मातेजा को पराजित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नन्हें तलवारबाजों ने मोहा मन
वुशू प्रतियोगिता में सोमवार को नन्हें खिलाड़ियों ने तलवारबाजी का हुनर दिखाया। रंग-बिरंगे परिधानों में बच्चों ने तलवारबाजी और लाठी चलाने के करतब दिखाए। 

मंडी की सुहाना और सिरमौर के आरव बने चैंपियन

सोलन के दुर्गा पब्लिक स्कूल में राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के अंडर-11 वर्ग में मंडी की सुहाना और सिरमौर के आरव पहले स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के समापन पर स्कूल के प्रबंध निदेशक टीकम सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। अंडर-11 लड़कियों में शिमला की आद्या द्विवेदी दूसरे और आदविका कौशिक और ऊना की रक्षिता तीसरे स्थान पर रही। इसी वर्ग में शिमला के सात्विक गौतम दूसरे, सोलन के प्रथम तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह अंडर-13 वर्ग में सिमरन (मंडी) प्रथम, रूद्रांशी (कांगड़ा) दूसरे, दिव्या (कांगड़ा) और अरात्रिका (शिमला) तीसरे स्थान पर रही। इसी वर्ग में राघव सूद (कांगड़ा) पहले, तनय रावत (शिमला) दूसरे, आरव कौंडल (शिमला) और प्रथम (सोलन) तीसरे स्थान पर रहे। 

अंडर-15 वर्ग में भवप्रिता (मंडी), दीशिता नारंग (शिमला) और सौम्या, दिव्या (कांगड़ा) ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। इसी वर्ग में स्वजन्य गोस्वामी (कांगड़ा) पहले, धनंजय ठाकुर (सोलन) दूसरे और राघव,  अथर्व (कांगड़ा) तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 वर्ग में भवप्रिता (मंडी) पहले, दीशिता नारंग (शिमला) दूसरे जबकि सौम्या (कांगड़ा) तीसरे स्थान पर रही। इसी वर्ग में नमन भटनागर, राघव सूद, श्रेयांश ठाकुर और अर्थव ठाकुर (कांगड़ा) क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed