{"_id":"65204165252e59771009fc3c","slug":"national-wrestling-himachal-s-prerna-wins-gold-by-defeating-haryana-s-garima-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता: हरियाणा की गरिमा को हराकर हिमाचल की प्रेरणा ने जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता: हरियाणा की गरिमा को हराकर हिमाचल की प्रेरणा ने जीता गोल्ड
Fri, 06 Oct 2023 10:48 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी,बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी,बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 06 Oct 2023 10:48 PM IST
सार
हिमाचल की प्रेरणा ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में यह खिताब अपने नाम किया है। 80 किलोग्राम भार वर्ग में गुरविंद्र ने कांस्य पदक हासिल किया है।
विज्ञापन
हिमाचल की प्रेरणा ने जीता गोल्ड
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमपी के शमशाबाद में कुश्ती की अंडर-17 राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में हिमाचल की प्रेरणा ने हरियाणा की गरिमा को मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हिमाचल की प्रेरणा ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में यह खिताब अपने नाम किया है।
विज्ञापन
80 किलोग्राम भार वर्ग में गुरविंद्र ने कांस्य पदक हासिल किया है। राज्य कुश्ती संघ के सदस्य जगदीश कुमार ने कहा कि 10 लड़कियां और 19 लड़के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
विज्ञापन
देश भर के 28 राज्यों के 800 के करीब खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं। कहा कि कुश्ती में अभी चार और पदक आने की संभावना है। कहा कि 8 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, खबर लिखे जाने तक बिलासपुर की ऋषिका और स्निग्धा सेमीफाइनल में पहुंच चुकी थीं।
विज्ञापन