फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   National Sports Day: interview of the Varun kumar Members of the bronze medal winner indian hockey team at Tokyo Olympics

राष्ट्रीय खेल दिवस: वरुण बोले- हिमाचल में ही होता तो शायद कभी भारतीय हॉकी टीम से नहीं खेलता

Sun, 29 Aug 2021 11:21 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Sun, 29 Aug 2021 11:21 AM IST
सार

भारतीय हॉकी टीम के सदस्य वरुण कुमार का कहना है कि बाहरी देशों की अपेक्षा खेल क्षेत्र में हिमाचल बहुत पीछे है। यहां खेलों और खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए विशेष कदम उठाने की जरूरत है।  वरुण ने कहा कि कठिन परिश्रम ही सफलता की पहली सीढ़ी है। किसी भी खेल में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए जी-जान लगानी पड़ती है। 

विज्ञापन
National Sports Day: interview of the Varun kumar Members of the bronze medal winner indian hockey team at Tokyo Olympics
भारतीय हॉकी टीम के सदस्य वरुण कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऐसा महसूस होता है कि अगर हिमाचल प्रदेश में ही होता तो शायद भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा नहीं बन पाता, क्योंकि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है। यह बात टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर लौटी भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी वरुण कुमार ने कही। उनका कहना है कि बाहरी देशों की अपेक्षा खेल क्षेत्र में हिमाचल बहुत पीछे है। यहां खेलों और खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए विशेष कदम उठाने की जरूरत है। 

विज्ञापन


वरुण ने कहा कि कठिन परिश्रम ही सफलता की पहली सीढ़ी है। किसी भी खेल में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए जी-जान लगानी पड़ती है। यदि कठिन परिश्रम नहीं करेंगे तो पूछेगा कौन। टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक और जेवलिंग थ्रो में कीर्तिमान बनाने वाले खिलाड़ियों को अब पूरा विश्व जानता है। किसी भी खिलाड़ी का हाथ पकड़कर उसे आगे नहीं लाया जाता है। कठिन परिश्रम से ही सफलता कदम चूमती है।
विज्ञापन


वरुण के मुताबिक देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सरकार को खेल स्टेडियमों के साथ खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए प्रभावशाली प्रयास करने चाहिए। देश में अनुभवी कोचों का अभाव है। सरकार को चाहिए कि खेल स्टेडियम बनाकर शिक्षित, कुशल और अनुभवी कोचों की तैनाती की जाए। जिला चंबा में भी खेल अकादमी और कोचों का अभाव ही प्रतिभा की राह में सबसे बड़ा रोड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि आज के युवा नशे की लत में फंसकर अपना जीवन बरबाद करने के साथ परिवारों का भी नाम डूबो रहे हैं। युवाओं को कड़ी मेहनत से खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed