फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   National Scientific Approach Day celebrated in HPU

Shimla News: एचपीयू में मनाया राष्ट्रीय वैज्ञानिक दृष्टिकोण दिवस

Tue, 20 Aug 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
National Scientific Approach Day celebrated in HPU
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अंतर विषयक अध्ययन विभाग में मंगलवार को राष्ट्रीय वैज्ञानिक दृष्टिकोण दिवस का आयोजन किया। इसमें डॉ. रणधीर रांटा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए वहीं डॉ. बलदेव सिंह नेगी मुख्य वक्ता रहे। विभाग के दोनों सेमेस्टर के छात्रों और शिक्षकों ने इस आयोजन में भाग लिया। तीसरे सेमेस्टर के छात्र कमल किशोर ने कार्यक्रम का संचालन किया। कमल ने कहा कि 2018 से यह दिवस अखिल भारतीय पीपुल्स साइंस नेटवर्क और महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति द्वारा डॉ. नरेंद्र दाभोलकर के योगदान और बलिदान की स्मृति में राष्ट्रीय वैज्ञानिक दिवस 20 अक्तूबर को हर वर्ष मनाया जाता है। उन्होंने महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति (एमएएनएस) की 1989 में स्थापना की थी। उन्होंने बताया कि जादू-टोना, सांप्रदायिकता, अंधविश्वासी प्रथाएं और तार्किक शिक्षा पर हमलों जैसी गतिविधियां भारत में बढ़ रही हैं। एमबीए-ग्रामीण विकास के छात्र हनीश कैथला, सूरज, दिव्या, मुकुल और पीयूष ने इस आयोजन में सहयोग किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article