फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   National Pharmaceutical Pricing Authority: Prices of medicines for pneumonia, infection and meningitis fixed

Solan News: निमोनिया, इंफेक्शन और दिमागी बुखार की दवाओं की कीमतें तय

Tue, 07 Feb 2023 10:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Feb 2023 10:44 PM IST
सार

एनपीपीए ने डीपीसीओ-2013 के आधार पर खुदरा मूल्य की गणना की, जिसके बाद निमोनिया, दिमागी बुखार, पेट में इंफेक्शन में उपयोग में आने वाली एमप्लस एबी के कैप्सूल, गैस और अन्य में काम आने वाली नोवाक्लोक्स एलबी कैप्सूल की कीमतों को निर्धारित किया है।  

विज्ञापन
National Pharmaceutical Pricing Authority: Prices of medicines for pneumonia, infection and meningitis fixed
राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण - फोटो : संवाद

विस्तार

देश में निमोनिया, दिमागी बुखार, इंफेक्शन, बैक्टीरियल संक्रमण की दवाओं की कीमतें निर्धारित हो गई हैं। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने खुदरा मूल्यों की गणना के बाद इसे निर्धारित किया है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। निर्धारित कीमतों से अधिक पर बेचने पर विभाग सख्त कार्रवाई करेगा।  बीते सोमवार को भी 75 दवाओं और इंजेक्शन के दाम एनपीपीए ने निर्धारित किए थे। उनमें कैंसर समेत अन्य गंभीर बीमारियों में उपयोग में आने वाली दवाएं और इंजेक्शन शामिल थे।

विज्ञापन


एनपीपीए ने डीपीसीओ-2013 के आधार पर खुदरा मूल्य की गणना की, जिसके बाद निमोनिया, दिमागी बुखार, पेट में इंफेक्शन में उपयोग में आने वाली एमप्लस एबी के कैप्सूल, गैस और अन्य में काम आने वाली नोवाक्लोक्स एलबी कैप्सूल की कीमतों को निर्धारित किया है।  बैक्टीरियल संक्रमण और गले के इंफेक्शन में उपयोग में आने वाली ट्रेसमोक्स एलबी कैप्सूल की कीमतों को भी गणना के बाद तय कर दिया गया है। हालांकि, प्राधिकरण इन मूल्यों को समय-समय पर घटाता और बढ़ाता है और यह रूटीन प्रोसेस है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed