फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   National Ice Hockey Tournament: The team of Ladakh topped the league, the champion

राष्ट्रीय आइस हॉकी प्रतियोगिता: लीग में सबसे ऊपर रही लद्दाख की टीम चैंपियन

Thu, 20 Jan 2022 06:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/उदयपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/उदयपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Jan 2022 06:41 PM IST
सार

 राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप में लद्दाख की टीम चैंपियन बनी है। प्रतियोगिता में सभी मुकाबले लीग आधार पर खेले गए ओर इसमें फाइनल और सेमीफाइनल के मैच नहीं हुए। स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को अंकों के आधार विजेता घोषित किया गया। चंडीगढ़ की टीम दूसरे और दिल्ली की तीसरे स्थान पर रही है। 

विज्ञापन
National Ice Hockey Tournament: The team of Ladakh topped the league, the champion
राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप में लद्दाख की टीम चैंपियन बनी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के काजा में राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप में लद्दाख की टीम चैंपियन बनी है। प्रतियोगिता में सभी मुकाबले लीग आधार पर खेले गए और इसमें फाइनल और सेमीफाइनल के मैच नहीं हुए। स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को अंकों के आधार विजेता घोषित किया गया। चंडीगढ़ की टीम दूसरे और दिल्ली की तीसरे स्थान पर रही है। समापन समारोह में आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव हरजिंद्र सिंह ने शिरकत की। वहीं कार्यक्रम को विशेष तौर पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने संबोधित किया। ठाकुर ने वीडियो मेसेज के माध्यम से बेहतरीन आयोजन के लिए आइस हॉकी ऐसोसिएशन ऑफ इंडिया और लाहौल-स्पीति को बधाई दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि काजा में हुई स्पर्धा में देश के युवा खिलाड़ियों को खेलने का अवसर भी मिला। उन्होंने मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा को प्रतियोगिता की सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रयास रहेगा कि खेल के क्षेत्र में लगातार सुविधाओं में सुधार किया जाएगा। हरजिंद्र सिंह ने कहा कि जो टीम हार गई उसे अपना मनोबल नहीं खोना है बल्कि फिर से अभ्यास करके जीत के लिए कोशिश करनी है। एडीएम मोहन दत शर्मा ने आइस हॉकी एसोसिएशन आफ इंडिया का विशेष आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप में विजेता रही लद्दाख की टीम को एडीएम काजा मोहन दत्त शर्मा ने स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया। जबकि हरजिंद्र सिंह की ओर से ट्रॉफी दी गई। उप विजेता टीम चंडीगढ़ को आईटीबीपी के कमांडेंट देवेंद्र कुमार ने रजत मेडल प्रदान किया। आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष अभय डोगरा और महासचिव रजत मल्होत्रा ने दिल्ली की टीम को तीसरा स्थान पर रहने के लिए कांस्य पदक देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें भी किया गया सम्मानित

प्रतियोगिता में करमा यीशे खांडो के नाम बेस्ट प्लेयर अवार्ड स्पीति की कुलिंग गांव की रहने वाली थिनले बाग्मो और शलखर गांव की रिगजिन डोलमा को दिया गया। इसके अलावा अमित बेलबाल, छेवांग ज्ञालसन, नूर जहां, छेवांग चुस्कित, रिचिंन डोलमा, आशु,प्रणव डोगरा, अभिमन्यु,नवांग लोट, सोनम, सुल्डिम, अंगदुई, नोरबू, बादशाह, केशंग, सोनम, लोबजंग, केसंग, टशी, जोंटी,  छेरिंग, छवांग केसंग, कुंगा नोरबू, सोनम टशी, सुशील, नवांग टाकपा, सोनम तंडुप, डोगरा स्काउट के कमल नेगी, रिंक के रखरखाव के लिए टशी और उनकी टीम, केसंग रापचिक, लोनिवि की 33 सदस्यीय टीम को भी पुरस्कृत किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed