फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   National Ice Hockey Championship: Ladakh beat Telangana 18-0, Himachal tied in a draw

राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप: लद्दाख ने तेलंगाना को 18-0 से धोया, बराबरी पर छूटा हिमाचल का मुकाबला

Mon, 17 Jan 2022 06:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर/काजा (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर/काजा (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 Jan 2022 06:56 PM IST
सार

एडीएम काजा मोहन दत्त शर्मा ने कहा कि सोमवार को महिला हॉकी के तीन मैच आयोजित किए गए। तीनों में काफी रोमांचक खेल  देखने को मिला। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में कोविड नियमों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। 

विज्ञापन
National Ice Hockey Championship: Ladakh beat Telangana 18-0, Himachal tied in a draw
राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के काजा में 9वीं महिला राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को तीन मैच खेले गए। सुबह के सत्र में सबसे पहला मैच दिल्ली और आईटीबीपी के बीच खेला गया। इस मैच में दिल्ली ने 1-0 से विजय हासिल की। दिल्ली की यह लगातार दूसरी जीत है। वहीं दूसरा मैच लद्दाख और तेलंगाना के बीच में खेला गया। जिसमें लद्दाख की टीम ने 18 गोल दागे और तेलंगाना की टीम एक भी गोल कर नहीं कर पाई। लद्दाख ने मैच एक तरफा जीत हासिल की। जबकि अंतिम मैच हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ की टीम में खेला गया और यह मैच काफी रोमांचक रहा।

विज्ञापन


हालांकि शुरूआत में चंडीगढ़ ने एक गोल करके बढ़त हासिल की । लेकिन दूसरे हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाई है। तीसरे दौरे हिमाचल प्रदेश की टीम ने अंतिम पांच मिनट में गोल कर   मैच को बराबरी पर समाप्त कर दिया। एडीएम काजा मोहन दत्त शर्मा ने कहा कि सोमवार को महिला हॉकी के तीन मैच आयोजित किए गए। तीनों में काफी रोमांचक खेल  देखने को मिला। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में कोविड नियमों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। बता दें कि राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में छह टीमें भाग ले रही है और प्रतियोगिता का समापन 20 जनवरी को होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed