फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   national ice hockey camp inaugurated by cabinet minister ram lal markanda in kaza lahaul spiti himachal pradesh

माइनस तापमान: नेशनल आइस हॉकी कैंप में जुटे पांच राज्यों के 90 खिलाड़ी

Sat, 25 Dec 2021 06:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, केलांग/उदयपुर/रोहतांग
अमर उजाला ब्यूरो, केलांग/उदयपुर/रोहतांग Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 25 Dec 2021 06:32 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने कहा कि अब हर साल आइस हॉकी के खिलाड़ियों में से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को कर्मा यिशे खांडो मेमोरियल अवार्ड दिया जाएगा।

विज्ञापन
national ice hockey camp inaugurated by cabinet minister ram lal markanda in kaza lahaul spiti himachal pradesh
काजा में आइस हॉकी शिविर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के काजा में माइनस तापमान में शनिवार को दूसरा नेशनल आइस हॉकी डेवलपमेंट शिविर शुरू हुआ। इस प्रतियोगिता में हिमाचल समेत पांच राज्यों के 90 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसका शुभारंभ तकनीकी शिक्षा एवं जनजातीय विकास मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने किया। सर्वप्रथम लामाओं ने रेमने पूजा करवाई। आइस हॉकी के खिलाड़ियों ने डेमो मैच खेला। कुंगा और उसकी टीम ने आइस स्केट्स के साथ नृत्य प्रस्तुत करके दर्शकों का मन मोह लिया।

विज्ञापन


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की छात्राओं ने स्पीति के पारंपरिक लोक नृत्य पेश किए। सर्वश्रेष्ठ  खिलाड़ी को 25 हजार रुपये इनाम में मिलेंगे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अब हर साल आइस हॉकी के खिलाड़ियों में से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को कर्मा यिशे खांडो मेमोरियल अवार्ड दिया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह, डीएफओ हरदेव नेगी, नायब तहसीलदार प्रेम चंद, बीडीसी चेयरमैन डोलकर डोलमा, वाइस चेयरमैन टाकपा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


काजा में बनेगा हाई एल्टीट्यूड स्पोर्ट्स सेंटर
इस बार काजा में महिला राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप 16 जनवरी से शुरू हो रही है। इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को आमंत्रित किया गया है। वहीं जल्द ही पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता भी यहां हो सकती है। इसके लिए हाई एल्टीट्यूड स्पोर्ट्स सेंटर बनाना जाएगा। इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं हो सकेंगी। वहीं लाहौल में इंटरनेशनल आइस स्किंग प्रतियोगिता करवाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मा यिशे ने जीता था कांस्य पदक
इस दौरान आइस हॉकी खिलाड़ी कर्मा यिशे खांडो के आकस्मिक निधन पर मौन रखा गया। कर्मा यिशे खांडो आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। गत वर्ष गुलमर्ग में आयोजित राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप में हिमाचल की ओर से खांडो ने हिस्सा लिया था और कांस्य पदक हासिल किया था। मंत्री ने कर्मा यीशे खांडों के आकस्मिक निधन पर परिजनों को 50 हजार रुपये की राहत राशि देने का फैसला किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed