{"_id":"5f46137889ff3c504006913b","slug":"national-highway-305-aut-sainj-and-paonta-shillai-national-highway-blocked-due-to-landslide","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूस्खलन से औट-आनी-सैंज, पांवटा-शिलाई हाईवे यातायात के लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूस्खलन से औट-आनी-सैंज, पांवटा-शिलाई हाईवे यातायात के लिए बंद
Wed, 26 Aug 2020 01:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 26 Aug 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। कुल्लू जिले में बारिश से हुए भूस्खलन के चलते औट-आनी-सैंज हाईवे 305 आठ घंटे यातायात के लिए बंद रहा। रात दो बजे से बंद हाईवे में दोनों तरफ से करीब 200 वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन
हाईवे को अभी भी यातायात के लिए नहीं खोला जा सका है। सड़क अवरूद्ध होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हाईवे को बहाल करने के लिए मशीनरी भी मौके लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर सैंज-न्यूली सड़क पर बीती रात बारिश के चलते सड़क का एक हिस्सा धंस गया। ऐसे में यहां भी भूस्खलन की संभावना बढ़ गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बीती रात बारिश से सरवरी खड्ड सहित ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
सिरमौर जिले में पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे भूस्खलन होने से बाधित हो गया है। देर रात एक बजे के बाद से सड़क पर यातायात ठप पड़ा हुआ है। हाईवे के दोनों ओर कई छोटे-बड़े वाहन फंसे हुए हैं। विभाग मार्ग खोलने में जुटा हुआ है।