फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   National Games: 224 players will compete for medals in 21 sports

नेशनल गेम्स: 21 खेलों में पदकों के लिए दमखम दिखाएंगे हिमाचल के 224 खिलाड़ी

Wed, 22 Jan 2025 06:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Jan 2025 06:00 PM IST
सार

प्रदेश के 224 खिलाड़ी उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों में प्रतिनिधित्व करेंगे। यह खेलें 28 जनवरी से 14 फरवरी तक आठ विभिन्न शहरों में होंगी।

विज्ञापन
National Games: 224 players will compete for medals in 21 sports
National Games 2025 - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के 224 खिलाड़ी उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों में प्रतिनिधित्व करेंगे। यह खेलें 28 जनवरी से 14 फरवरी तक आठ विभिन्न शहरों में होंगी। हिमाचल के खिलाड़ी 21 खेलों में भाग लेंगे। तीरंदाजी, एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, साइकलिंग, जिम्नास्टिक, हैंडबाल, जूडो, महिला कबड्डी, बीच कबड्डी महिला और पुरुष, मल्लखंब, नेटबाल ट्रेडिशनल और फास्ट 5, तैराकी, निशानेबाजी, वॉलीबाल, कुश्ती, वुशू, भारोत्तोलन और कलारीपयट्टु जैसे खेल शामिल हैं।

विज्ञापन

खेलों की शुरुआत देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगी। समापन समारोह हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में होगा। इधर, प्रदेश ओलंपिक संघ ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से अनुरोध किया है कि वे 26 जनवरी को खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेलों के लिए रवाना करें। उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जैसे शहरों में खेले होंगी। 16 दिन के दौरान कुल 44 खेलों में खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। हिमाचल प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव राजेश भंडारी ने कहा कि खिलाड़ी 26 जनवरी को रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed