{"_id":"6548b68d0e9ba56ac9088633","slug":"national-games-2023-himachal-pradesh-handball-team-enters-semi-final-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Games 2023: जीत के साथ हिमाचल हैंडबॉल टीम ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
National Games 2023: जीत के साथ हिमाचल हैंडबॉल टीम ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश
Mon, 06 Nov 2023 03:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 06 Nov 2023 03:20 PM IST
सार
हिमाचल ने राजस्थान को 32-12 से मात दी। टीम की कप्तान दीक्षा ठाकुर ने बेहतरीन गोलकीपिंग की।
विज्ञापन
हिमाचल की महिला हैंडबॉल।
- फोटो : संवाद
विस्तार
37वीं राष्ट्रीय खेलों में महिला हैंडबॉल टीम ने तीसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सोमवार को खेले गए मुकाबले में हिमाचल ने राजस्थान को 32-12 से मात दी। टीम की कोच स्नेहलता ने बताया कि टीम की ओर से मेनिका पाल, निधि शर्मा, मिताली, प्रियंका ठाकुर, शालिनी ठाकुर, गुलशन, भावना, संजना, दीपा, शैलजा शर्मा, कृतिका ने गोल किए।
विज्ञापन
वहीं टीम की कप्तान दीक्षा ठाकुर ने बेहतरीन गोलकीपिंग कर अपनी टीम को एकतरफा जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। गोलकीपर चेतना ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव राजेश भंडारी, हिमाचल प्रदेश खेल विभाग के निदेशक राजीव कुमार, जिला खेल अधिकारी शिमला अनुराग वर्मा ने विशेष रूप से इस मैच में महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचे। उन्होंने टीम की शानदार जीत पर टीम सदस्यों कोच, मैनेजर को बधाई दी और आगे के मैच लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन