{"_id":"d80f6c677a6bf0156e245ce68d998ad4","slug":"national-chess-tournament-selection-daughters-of-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की बेटियों का राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में चयन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल की बेटियों का राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में चयन
अमर उजाला ब्यूरो/ सिरमौर
Updated Thu, 14 Aug 2014 01:21 PM IST
विज्ञापन
विद्या कुंज पब्लिक हाई स्कूल विक्रमबाग की दो छात्राओं का चयन राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विद्या कुंज पब्लिक हाई स्कूल विक्रमबाग की दो छात्राओं का चयन राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
प्रधानाचार्या सोनिया ठाकुर, अध्यापकों और अभिभावकों ने दोनों छात्राओं को बधाई दी है।
प्रधानाचार्या ने बताया कि नाहन के शमशेर वरिष्ठ स्कूल में हुई अंडर-17 राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में साहिबा खानुम ने प्रथम और आशा शर्मा ने द्वितीय स्थान पाया।
इसके चलते दोनों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। शमशेर स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 75 बच्चों ने भाग लिया था। राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयनित विद्याकुंज स्कूल की छात्राएं प्रधानाचार्या सोनिया ठाकुर के साथ जाएंगी।
विज्ञापन