राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता: पुरुषों में रेलवे-ए, महिला वर्ग में पेट्रोलियम स्पोर्ट्स की टीम विजेता
रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की टीम-ए की टीम 17 अंकों के साथ सबसे आगे रही। जबकि रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की टीम-बी भी 17 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडोर स्टेडियम धर्मशाला में चल रही राष्ट्रीय टीम शतरंज प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की टीम-ए और महिला वर्ग में पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की टीम विजेता बनी। रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की टीम-ए की टीम 17 अंकों के साथ सबसे आगे रही। जबकि रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की टीम-बी भी 17 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में कुल नौ राउंड के बाद गुजरात-ए टीम ने 12 अंकों के साथ तीसरा, हरियाणा की टीम-बी ने चौथा और तेलंगाना ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। जबकि तमिलनाडु-ए टीम छठे, महाराष्ट-ए टीम सातवें, एलआईसी की टीम आठवें, बीएसएनएल 9वें और आंध्र प्रदेश-ए टीम दसवें स्थान पर रही। हिमाचल की टीमें 22वें, 27वें, 28वें और 30वें नंबर पर रही। महिला वर्ग में 14 अंकों के साथ पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि तेलंगाना की टीम दूसरे और एलआईसी की टीम तीसरे स्थान पर रही।
जबकि बिहार-बी चौथे, पंजाब-ए पांचवें, मध्य प्रदेश-ए टीम छठे, गुजरात-ए सातवें, तमिलनाडू-ए आठवें, ओडिशा टीमें नौवें और गुजरात-बी टीम दसवें स्थान पर रही। वहीं महिला वर्ग में हिमाचल की टीमें 12वें, 14वें, 15वें और 16वें स्थान पर रही। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियोंं को दस लाख रुपये की इनामी राशि देकर सम्मानित किया गया। इसमें विजेता को सवा लाख रुपये दिया गया। दूसरे स्थान पर रहने वाले टीम को एक लाख रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 75 हजार का इनाम दिया गया। चौथे स्थान के लिए 60 हजार, पांचवें पर 50 हजार, छठे पर 30 हजार, सातवें पर 20 हजार, आठवें पर 20 हजार, नौवें पर 10 हजार और दसवें स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को दस हजार दिया गया। चीफ ऑर्बिटर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुरुष वर्ग में नौ राउंड और महिला वर्ग में सात राउंड की बाजियां खेली गईं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय निर्णायक रहे भूमिका में
प्रतियोगिता में इंटरनेशनल आर्बिटर महाराष्ट्र के विवेक सुहास सोहानी, गोवा से अरविंद महमल,बिहार से चीफ आर्बिटर और आल इंडिया शतरंज फेडरेशन के कोषाध्यक्ष धर्मंद्र कुमार, महाराष्ट्र से स्वप्निल बंसोड़, तेलगाना से अरुण कुमार, हिमाचल प्रदेश से हंस राज ठाकुर, नम्रता, उत्तर प्रदेश से अमन कुमार गुप्ता, बिहार से नंद किशोर, महाराष्ट्र से सोनल तांबी, मध्य प्रदेश से कंचना चौधरी, महाराष्ट्र से श्रद्धा विचवेंकर, हिमाचल प्रदेश से विकास धीमान, गुजरात से वैभव शाह, हिमाचल से राज कुमार शर्मा, नैना देवी, रोमित वर्मा, गुजरात से भूपेंद्र पटेल निर्णायक की भूमिका में रहे।