{"_id":"9939fbcb75f6969da05d3d38e15058c6","slug":"nati-king-kuldeep-sharma-will-help-sonika-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटी किंग अपनी कमाई से देंगे सोनिका को 10 फीसदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटी किंग अपनी कमाई से देंगे सोनिका को 10 फीसदी
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Mon, 08 Feb 2016 10:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाटी किंग कुलदीप शर्मा भी पांवटा की गरीब मेधावी छात्रा सोनिका की मदद को आगे आए हैं। शर्मा ने कहा कि सोनिका की शिक्षा का सफर आर्थिक तंगी से नहीं रुकना चाहिए। नाटी किंग रविवार को पांवटा के शमशेरपुर में मेधावी छात्रा सोनिका तथा परिजनों से मिले। शर्मा ने कहा कि इस तरह की प्रतिभा केवल आर्थिक तंगी के चलते दबनी नहीं चाहिए।
विज्ञापन
इसके लिए प्रदेश के अग्रणी दैनिक समाचार पत्र अमर उजाला की पहल सराहनीय है। उन्होंने इस वर्ष अपने 5 कार्यक्रमों से मिलने वाला मेहनताने का 10 फीसदी मेधावी छात्रा को देने का निर्णय लिया है। लोक गायक ने कहा कि प्रदेश भर में उनके दोस्तों का ग्रुप है। सभी से दिल खोल कर इस छात्रा के सहयोग करने का आग्रह किया गया है। स्वयं उन्होंने रविवार को पहली बार छात्रा से मिलने पर कुछ राशि प्रदान की।
विज्ञापन
खुद कम शिक्षित, बच्चों की पढ़ाई को काटा पेट- बीपीएल परिवार की मेधावी छात्रा सोनिका के पिता कश्मीर सिंह (53) तथा मां सुनीता देवी (47) ने बताया कि खुद कम पढ़े-लिखे हैं। सोनिका के पिता 7वीं तथा मां 5वीं पास है। दोनों पेट काटकर बच्चों को पढ़ाने का सपना पालते रहे।
विज्ञापन
शिवाजी स्पोर्ट्स क्लब अध्यक्ष ने सहायता को भेजे पत्र- वीर शिवाजी स्पोर्ट्स क्लब पांवटा के अध्यक्ष मधुकर डोगरी ने कहा कि परिवार विषम आर्थिक हालात से गुजर रहा है। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा को क्लब तथा परिवार की तरफ से आर्थिक सहायता के लिए पत्र भेजा है। उद्यमियों तथा समाजसेवियों से भी आग्रह किया है।