{"_id":"66669443ce8b75410f02fdfa","slug":"nati-king-kaldeep-sharma-will-be-honored-in-the-british-parliament-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: ब्रिटेन की संसद में सम्मानित होंगे नाटी किंग कुलदीप शर्मा, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स देगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: ब्रिटेन की संसद में सम्मानित होंगे नाटी किंग कुलदीप शर्मा, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स देगा सम्मान
Mon, 10 Jun 2024 04:22 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 10 Jun 2024 04:22 PM IST
सार
वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से 18 जुलाई को लंदन में होने वाले कार्यक्रम में लोक गायक नाटी किंग कुलदीप शर्मा को सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन
हिमाचल के लोक गायक नाटी किंग कुलदीप शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ब्रिटेन की संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमन्स में हिमाचल के लोक गायक नाटी किंग कुलदीप शर्मा सम्मानित होंगे। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से 18 जुलाई को लंदन में होने वाले कार्यक्रम में यह सम्मान दिया जाएगा। इंटरनेशनल एक्सचेंज अवार्ड कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले कुलदीप शर्मा पहले लोक गायक होंगे। अंतरराष्ट्रीय मंच पर कुलदीप शर्मा को यह सम्मान देश-विदेश में पहाड़ी लोक संस्कृति और संगीत को प्रसारित करने के लिए दिया जा रहा है।कुलदीप शर्मा को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से आधिकारिक आमंत्रण पत्र मिल चुका है।
विज्ञापन
18 जुलाई को हाउस ऑफ कॉमन्स के चर्चिल रूम में शाम 6:30 बजे कार्यक्रम होगा। इससे पहले कुलदीप शर्मा को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड की ओर से प्रशंसा पत्र भी दिया जा चुका है। हिमाचल के अलावा कुलदीप शर्मा उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली और विदेशों में दुबई में हिमाचली लोक संस्कृति का प्रचार प्रसार करने के लिए प्रस्तुति दे चुके हैं। कुलदीप को हिमाचल श्री, बेस्ट सिंगर ऑफ हिमाचल, वॉयस ऑफ हिमाचल सहित कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
विज्ञापन