फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Nancy Sharma of Jerkh village of Bilaspur became Nursing Officer, will serve in AIIMS Jammu

Bilaspur News: बिलासपुर के जेरख गांव की नैंसी शर्मा बनीं नर्सिंग ऑफिसर, एम्स जम्मू में देंगी सेवाएं

Tue, 09 May 2023 05:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 May 2023 05:08 PM IST
सार

 नैंसी ने अक्तूबर 2022 में नॉरसेट की परीक्षा पास की है और अब उनका चयन इस पद पर हुआ है। नैंसी शर्मा ने दसवीं तक की पढ़ाई बैरी बिलासपुर और 12वीं की पढ़ाई कोटा राजस्थान से पूरी की है। 

विज्ञापन
Nancy Sharma of Jerkh village of Bilaspur became Nursing Officer, will serve in AIIMS Jammu
नैंसी शर्मा बनीं नर्सिंग ऑफिसर। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की ग्राम पंचायत की धार टटोह के गांव जेरख की नैंसी शर्मा नर्सिंग ऑफिसर के तौर पर एम्स विजयपुर जम्मू में सेवांए देंगी। नैंसी ने अक्तूबर 2022 में नॉरसेट की परीक्षा पास की है और अब उनका चयन इस पद पर हुआ है। नैंसी शर्मा ने दसवीं तक की पढ़ाई बैरी बिलासपुर और 12वीं की पढ़ाई कोटा राजस्थान से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने कोल वैली नर्सिंग कॉलेज से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी की। इसके साथ वह अन्य परीक्षाओं की तैयारी भी करती रहीं।

विज्ञापन


उन्होंने चार साल चंडीगढ़ के मैक्स अस्पताल में सेवाएं दी हैं। सितंबर 2022 में उन्होंने नॉरसेट की परीक्षा दी और अक्तूबर में इसका परिणाम आया। इसमें उन्होंने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अब उनका चयन एम्स विजयपुर के लिए बतौर नर्सिंग ऑफिसर हुआ है। उनकी माता पुष्पा शर्मा गृहिणी हैं और पिता रतन लाल शर्मा शिक्षा विभाग से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके पिता ने बताया कि बेटी के नर्सिंग ऑफिसर चयनित होने से परिजनों में खुशी है। नैंसी ने इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों और परिजनों को दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed