{"_id":"6240697e2d23f5730d17b3d2","slug":"nalwar-mela-2022-four-players-winners-professional-boxing-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलवाड़ मेला: प्रोफेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रदेश के चार खिलाड़ी रहे विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलवाड़ मेला: प्रोफेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रदेश के चार खिलाड़ी रहे विजेता
Sun, 27 Mar 2022 07:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 27 Mar 2022 07:11 PM IST
सार
बॉक्सिंग समिति के संयोजक मान सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में हिमाचल और हरियाणा के 5-5 बॉक्सरों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विजेता बॉक्सरों को पुरस्कृत करते विधायक राकेश जम्वाल।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले में आयोजित प्रोफेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिमाचल के विद्यासागर, गीतानंद, वीरेंद्र सैनी और अजय ठाकुर को हरियाणा के खिलाड़ियों के साथ संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया है। एक मुकाबले में हिमाचल के बॉक्सर को हार का सामना करना पड़ा। बॉक्सिंग समिति के संयोजक मान सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में हिमाचल और हरियाणा के 5-5 बॉक्सरों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
इनमें पांच में से 4 मुकाबलों में अंक बराबर होने के कारण खिलाड़ियों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। विजेता बॉक्सरों को विधायक राकेश जम्वाल ने नकद राशि देकर पुरस्कृत किया। इधर, राज्य स्तरीय नलवाड़ के तहत खेली जा रही हैंडबाल प्रतियोगिता में बिलासपुर की टीम ने विजेता का खिताब जीता है। मुख्यातिथि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नितेन कुमार ने विजेता और उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
बैंडबाल के फाइनल मैच में बिलासपुर ने सुंदरनगर को 21-17 अंक से हराया। खेल उप समिति के संयोजक अनिल गुलेरिया ने बताया हैंडबाल प्रतियोगिता में प्रदेश की सात टीमों ने भाग लिया था। महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय में करवाई गई प्रतियोगिता के आयोजन में हैंडबाल प्रशिक्षक अशोक कुमार और राजकुमार की विशेष भूमिका रही।
विज्ञापन