{"_id":"62755b3bf77d5f6ce12d578a","slug":"nakrod-himgiri-road-closed-due-to-landslide-shimla-news-sml4079812127","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकरोड़-हिमगिरि सड़क भूस्खलन से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकरोड़-हिमगिरि सड़क भूस्खलन से बंद
विज्ञापन
नकरोड़ के पास भूस्खलन से बंद संड़क के कारण खड़ी गाड़ियां।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसा/चंबा। नकरोड़-हिमगिरि सड़क नकरोड़ के समीप बारिश के बाद हुए भूस्खलन से बंद हो गई है। सड़क बंद हो जाने से भंजराडू से सलूणी और नकरोड़ से हिमगिरि-सलूणी जाने वाली निजी बसों समेत 40 के करीब छोटे वाहन भी फंस गए हैं। सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मौके पर पहुंची और सड़क से मलबा हटाने में जुट गई। हालांकि, खबर लिखे जाने तक सड़क बहाल नहीं हो पाई थी।
चुराह उपमंडल में हुई भारी बारिश से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। शुक्रवार दोपहर बाद 3:00 बजे बारिश के कारण नकरोड़ के समीप भूस्खलन के कारण बहकर आए मलबे से नकरोड़-हिमगिरि मार्ग बाधित हो गया। इससे वाहनों की आवाजाही रुक गई। निजी बसों में सवार होकर सलूणी की ओर निकले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों पिंकी देवी, निशा देवी, कामनी देवी, राहुल कुमार, नरेश कुमार आदि ने बताया कि मार्ग बंद होने से वे समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। कहा कि मार्ग पर भंजराडू से सलूणी और नकरोड से हिमगिरि-सलूणी की ओर जाने वाली आधा दर्जन निजी बसों सहित छोटे वाहन भी सड़क के दोनों ओर फंसे हुए हैं।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि मार्ग बंद होने की सूचना मिलने के बाद जेसीबी मौके पर भेजी गई है। जल्द मार्ग यातायात के लिए बहाल करवा दिया जाएगा।