फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   naib tehsildar death at home in suspicious circumstances

नायब तहसीलदार की सरकारी आवास में संदिग्ध मौत

Thu, 09 Nov 2017 07:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू Updated Thu, 09 Nov 2017 07:49 AM IST
विज्ञापन
naib tehsildar death at home in suspicious circumstances

नायब तहसीलदार रोहड़ू की उनके सरकारी आवास में मंगलवार रात संदिग्ध मौत हो गई। प्राथमिक जांच में मौत का कारण हृदय गति का रुकना माना जा रहा। उनकी दो माह पहले ही रोहड़ू तहसील मुख्यालय में बतौर नायब तहसीलदार तैनाती हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन


जिला सोलन से कुनिहार के रहने वाले नायब तहसीलदार राकेश प्रेमी मंगलवार को पूरा दिन कार्यालय में काम निपटाने के बाद शाम के समय अपने सरकारी आवास लौटे थे। सुबह उनको लेने के लिए चालक आवास के बाहर पहुंचा तो काफी देर वे बाहर नहीं निकले। इसकेबाद चालक ने लोगों के साथ कमरे में पहुंच कर देखा तो वह बिस्तर पर मृत पडे़ मिले।
विज्ञापन


इसकी सूचना एसडीएम एवं अन्य स्टाफ को दी गई। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। अधिकारियों की ओर से घटना की सूचना उनके परिजनों को दी गई। बुधवार देर शाम कुनिहार से उनके परिजनों रोहड़ू पहुंचे। शव को सिविल अस्पताल रोहड़ू में पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम रोहड़ू घनश्याम दास शर्मा ने बताया कि मंगलवार को नायब तहसीलदार ने दिन भर पोलिंग पार्टियों को रवाना करने का कामकाज देखा। शाम के समय वह कार्यालय से स्वस्थ घर लौटे। बुधवार सुबह उनकी मौत का पता चला। उन्होंने कहा कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed