फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Nabard released Rs 7,289.47 crores for development in Himachal: Bindal

नाबार्ड से हिमाचल में विकास के लिए 7289.47 करोड़ जारी: बिंदल

Fri, 12 Jul 2019 06:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 12 Jul 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
Nabard released Rs 7,289.47 crores for development in Himachal: Bindal

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में नाबार्ड की ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं जैसे सड़कें, पुल, सिंचाई, पेयजल आपूर्ति योजनाओं के लिए 7289.47 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान करना प्रशंसनीय है। बिंदल ने नाबार्ड की प्रकाशित हिमाचल प्रदेश में नाबार्ड पुस्तिका का विमोचन किया। नाबार्ड ने 38वां स्थापना दिवस मनाया। नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य महाप्रबंधक निलय डी. कपूर ने राज्य के लिए छोटे और सीमांत किसानों के फायदे के लिए किसान उत्पादक संगठनों के निर्माण और शून्य बजट प्राकृतिक खेती पर बल दिया।

विज्ञापन


नाबार्ड ने रुपये 5.25 करोड़ वित्तीय सहायता से राज्य में 76 किसान उत्पादक संगठनों का गठन किया है। लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा, बिलासपुर और ऊना जिले में 7 आदिवासी विकास परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। इन परियोजनाओं में रुपए 11.70 करोड़ की अनुदान सहायता से इन जिलों के 77 गांवों के 2325 परिवारों को फायदा मिला है। इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक के प्रभारी महाप्रबंधक केसी आनंद, एसएलबीसी संयोजक जेएन कश्यप मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed