फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   NABARD approved Rs 609.54 crore for various schemes

NABARD: नाबार्ड ने हिमाचल की विभिन्न योजनाओं के लिए स्वीकृत किए 609.54 करोड़

Wed, 28 Sep 2022 05:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 28 Sep 2022 05:36 PM IST
सार

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में हिमाचल प्रदेश की 113 परियोजनाओं के लिए 609.54 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। 

विज्ञापन
NABARD approved Rs 609.54 crore for various schemes
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में हिमाचल प्रदेश की 113 परियोजनाओं के लिए 609.54 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। इसमें से 121. 75 करोड़ की 13 सीवरेज और तीन पेयजल और 13 सीवर की परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। प्रदेश राज्य में आरआईडीएफ  की सहायता में बनने वाले वाली पहली सीवर परियोजनाएं होंगी और 13 सीवर परियोजनाएं से 65,000 की आबादी को लाभ होगा। 118.87 करोड़ की 26 ग्रामीण पेयजल योजनाएं भी शामिल हैं। इन परियोजनाओं से 2.94 लाख आबादी तक नल से पीने कापानी पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन


168.14 करोड़ की 30 लघु सिंचाई और बाढ़ नियंत्रणप्रोजेक्ट भी हैं। इन परियोजनाओं से 4541.85 हेक्टेयर कृषि भूमि को सुनिश्चित सिंचाई का लाभ मिलेगा। 200.78 करोड़ की 40 ग्रामीण संपर्क मार्ग और चार ग्रामीण पुल भी शामिल हैं। इसके साथ ही वर्ष 2022-23 में हिमाचल प्रदेश को आवंटित 800 करोड़ के सापेक्ष कुल 609.54 करोड़ के 113 प्रोजेक्ट स्वीकृत किए हैं। इसमें 26 पेयजल, 30 लघु सिंचाई, 47 ग्रामीण संपर्क सड़क, पुल और 13 सीवर की परियोजनाएं शामिल हैं। 47 ग्रामीण संपर्क सड़क और पुल परियोजनाओं से 103.65 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण और 132.89 किलोमीटर सड़कों का उन्नयन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed