फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mysterious fire case at bilaspur

रहस्यमयी आगः सात दिन से सुलग रहा है घर

Wed, 17 Sep 2014 08:16 AM IST
Updated Wed, 17 Sep 2014 08:16 AM IST
विज्ञापन
mysterious fire case at bilaspur

..कभी खिड़की जल रही है तो कभी बिस्तर आग पकड़ रहा है। यहां तक कि अलमारी में बंद करके रखे कपड़ों में भी आग की लपटें अचानक ही उठ रही हैं। सुनने में यह अटपटा जरूर लग रहा है, लेकिन है सौ फीसदी सच।

विज्ञापन


यह महज एक दिन की घटना नहीं, बल्कि सात दिन से यह सिलसिला चल रहा है। मामला हिमाचल के जिला बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल के तहत आने वाले बाड़ी गांव का है। शेर सिंह नामक एक ग्रामीण के घर में सात दिन से आग की लपटें उठ रही हैं।
विज्ञापन


आज खुद तहसलीदार मौके पर पहुंचे लेकिन आग का कारण वह भी नहीं ढूंढ पाए।

सात दिन से सुलग रहा है घर

mysterious fire case at bilaspur

उपमंडल घुमारवीं के बाड़ी गांव में शेर सिंह के घर में रहस्यमयी आग का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। आग से ग्रामीण सहमे हुए हैं। बीते बुधवार सुबह से यहां पहली बार आग लगी थी।

फिर रविवार को दोपहर 12:20 बजे अचानक घर के एक कोने में आग लग गई। उसके बाद करीब 3:30 बजे सोमवार को एक बार फिर घर की ऊपरी मंजिल में रखे पलंग पर आग लग गई।

दहशत के मारे घर में पिछले सात दिनों से चूल्हा तक नहीं जला। शेर सिंह का परिवार लोगों के घरों में खाना खा रहा है। 11 सदस्यों वाले परिवार ने पिछले सात दिनों से घर में खाना तक नहीं बना।

पंडित, तांत्रिक भी फेल

mysterious fire case at bilaspur

शेर सिंह ने बताया कि वह पंडित, ज्योतिषियों व तांत्रिकों की शरण में भी गए, लेकिन घर में उठ रही लपटों को कोई रोक नहीं पा रहा है। सहमे ग्रामीण अब आग बुझाने से भी कतराने लगे हैं।

पडयालग प्रधान जागीर सिंह, भाजपा नेता विक्रम शर्मा, पूर्व प्रधान लेख राम सहित अन्य नेता भी शेर सिंह को सांत्वना देने उसके घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आग की वजह का पता नहीं लग पा रहा है।

बिजली का शॉट सर्किट होने की आशंका के चलते दो दिन पहले बिजली की सप्लाई काट दी गई, लेकिन तब भी बात नहीं बनी। बुधवार को घटना के पहले दिन पुलिस की टीम भी मौके पर गई थी, लेकिन आग के कारणों का पता नहीं चल सका।

विज्ञापन

प्रशासन ने की वीडियोग्राफी

mysterious fire case at bilaspur

बिलासपुर के बाड़ी गांव के इस घर में आग लगने का यह सिलसिला सात दिन से चल रहा था। हैरत यह है कि शेर सिंह 32 वर्ष तक राजस्व विभाग में बतौर कानूनगो कार्य करते रहे, लेकिन उनकी मदद के लिए सरकारी महकमा आज सक्रिय हुआ।

सोमवार को नायब तहसीलदार ज्ञान सिंह की अगुवाई में राजस्व विभाग की टीम ने इलाके का दौरा किया। ज्ञान सिंह ने बताया कि टीम ने पूरे मकान की वीडियोग्राफी की है। आग की लपटें उठने का पता नहीं चल पा रहा है। इसकी जानकारी आलाधिकारियों को भी दी गई है, जबकि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed