फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mysterious balloon found in the forests of Gehra Panchayat of Mandi district

Mandi News: मंडी जिले की गैहरा पंचायत के जंगलों में मिला रहस्यमयी गुब्बारा, लोगों में दहशत का माहौल

Mon, 01 May 2023 09:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पटड़ीघाट (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, पटड़ीघाट (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 May 2023 09:49 PM IST
सार

मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत गैहरा की सीमा पर एक रहस्यमयी गुब्बारा मिलने से लोगों में भय का माहौल है। 

विज्ञापन
Mysterious balloon found in the forests of Gehra Panchayat of Mandi district
जंगलों में मिला रहस्यमयी गुब्बारा - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत गैहरा की सीमा पर एक रहस्यमयी गुब्बारा मिलने से लोगों में भय का माहौल है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह सैर के लिए निकले ग्रामीणों ने आसमान में उड़ता हुआ एक बड़ा गुब्बारा देखा, जो गैहरा के जनीहन जंगल में जा गिरा। लोग गुब्बारे के पीछे भागते हुए वहां तक पहुंचे और इसके बारे में पंचायत प्रधान को सूचित किया।

विज्ञापन


प्रधान रूप लाल ने मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में ले लिया है। डीएसपी कुलदीप धीमान ने बताया की सुबह ही उन्हें सूचना मिली है कि गैहरा पंचायत की सीमा पर जंगल में एक बहुत बड़ा गुब्बारा मिला है। इसमें कोरियाई और अंग्रजी भाषा में लिखा है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में लेकर विभाग के भाषा विशेषज्ञों से राय मांगी है। शीघ्र ही गुब्बारे की सच्चाई सामने आ जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed