फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Mustard oil will get expensive in ration depots even in July in himachal

हिमाचल: जुलाई में भी डिपुओं में महंगा मिलेगा सरसों तेल

Sat, 19 Jun 2021 11:47 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Jun 2021 11:47 AM IST
सार

जून से डिपुओं में सरसों का तेल 57 रुपये प्रति लीटर महंगा किया था। जुलाई तक तेल और रिफाइंड के बढ़े दाम ही चुकाने होंगे। 

विज्ञापन
Mustard oil will get expensive in ration depots even in July in himachal
सरसों का तेल (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संकटकाल में बेरोजगारी और महंगाई से जूझ रही हिमाचल प्रदेश की जनता को जुलाई में भी डिपुओं के महंगे तेल से राहत नहीं मिलेगी। खाद्य आपूर्ति विभाग की तरफ से सरसों तेल और रिफाइंड के दामों में फिलहाल कोई कमी नहीं की गई है। वहीं दालों के दाम कम करने की तैयारी कर ली गई है। खाद्य आपूर्ति निगम ने दालों में 15 से 25 रुपये तक प्रति किलो सब्सिडी बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। आगामी कैबिनेट बैठक में इसे लाया जा रहा है।  

विज्ञापन


 प्रदेश में साढ़े 18 लाख राशन कार्ड धारकों को सस्ता राशन उपलब्ध करवाया जाता है, लेकिन कोविड काल में डिपुओं में बढ़े तेल के दामों के बाद इन उपभोक्ताओं पर महंगाई की मार पड़ी है। जून से डिपुओं में सरसों का तेल 57 रुपये प्रति लीटर महंगा किया था। जुलाई तक तेल और रिफाइंड के बढ़े दाम ही चुकाने होंगे। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत आने वाले परिवारों को सरसों का तेल 152 रुपये प्रति लीटर, एपीएल कार्ड धारकों को 158 रुपये प्रति लीटर और एपीएल इनकम टैक्स पेयर कार्ड धारकों को 178 रुपये प्रति लीटर सरसों तेल मिल रहा है।
विज्ञापन


एनएफएसए कार्ड धारकों को 104 रुपये प्रति लीटर रिफाइंड तेल, एपीएल कार्ड धारकों को 109 और आयकर एपीएल कार्ड धारकों के लिए 124 रुपये प्रति लीटर दाम तय किए थे। खाद्य आपूर्ति विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक विजय शर्मा ने बताया कि जुलाई तक सरसों तेल और रिफाइंड के दाम पहले ही तय हैं। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि दालों में सब्सिडी बढ़ाने का मामला कैबिनेट में लाया जा रहा है। डिपो में उपभोक्ताओं को तीन दालें मलका, मूंग और चना दाल दी जा रही है। दाल चना 55 और मूंग-मलका 70-70 रुपये प्रति किलो दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed