{"_id":"61952462dff68b7b3c39d29a","slug":"mustard-oil-price-may-drop-in-ration-dipos-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत: राशन डिपो में सस्ता सरसों तेल देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत: राशन डिपो में सस्ता सरसों तेल देने की तैयारी
Thu, 18 Nov 2021 10:40 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 18 Nov 2021 10:40 AM IST
सार
खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि आयात शुल्क कम होने पर दाम गिरेंगे। दिसंबर महीने में दालें और भी सस्ती होंगी। सरसों तेल के दाम भी 10 रुपये तक कम होने की संभावना है।
विज्ञापन
सरसों तेल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को 7 से 10 रुपये तक सरसों तेल सस्ता मिल सकता है। आयात शुल्क कम होने से तेल के दामों में गिरावट आनी संभावित है। खाद्य आपूर्ति निगम का मानना है कि दालों और रिफाइंड के दामों में भी गिरावट दर्ज हुई है। ऐसे में सरसों तेल के दाम भी गिरेंगे। निगम ने सरसों तेल को लेकर कंपनियों से निविदाएं मांग ली हैं। एक सप्ताह बाद टेंडर खोला जाना है। यह टेंडर दिसंबर के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश में 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं। अभी उपभोक्ताओं को 167 रुपये सब्सिडी पर सरसों तेल दिया जा रहा है। करीब दो महीने के भीतर डिपो में यह दाम बढ़ा है। केंद्र सरकार की ओर से आयात शुल्क कम होने से खाद्य तेल 155 रुपये प्रति लीटर के आसपास रह सकता है। बीते महीने रिफाइंड के दाम में भी 3 रुपये की गिरावट आई है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि आयात शुल्क कम होने पर दाम गिरेंगे। दिसंबर महीने में दालें और भी सस्ती होंगी। सरसों तेल के दाम भी 10 रुपये तक कम होने की संभावना है।
विज्ञापन
आलू और प्याज के दाम गिरे
सरकार की ओर से जमाखोरी और मुनाफाखोरी अधिनियम (एक्ट) लागू किए जाने से प्रदेश में आलू और प्याज के दामों में गिरावट आई है। इससे जमाखोरी और मुनाफाखोरी पर अंकुश लगा है। कारोबारी 10 क्विंटल से ज्यादा आलू और प्याज स्टोर नहीं कर सकेंगे। सरकार ने इस एक्ट को 31 मार्च तक लागू रखने की मंजूरी दी है। प्रदेश में प्याज 35 और आलू 20 से 25 रुपये तक किलो बिक रहा है।
विज्ञापन