फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   muslim population increased double in himachal as comparison to hinduism.

इस राज्य में भी हिंदुओं से दोगुना गति में बढ़े मुस्लिम

Sun, 30 Aug 2015 09:06 AM IST
Updated Sun, 30 Aug 2015 09:06 AM IST
विज्ञापन
muslim population increased double in himachal as comparison to hinduism.

मोदी सरकार की ओर से धर्म के आधार पर जारी जनगणना रिपोर्ट में वर्ष 2001 और 2011 के बीच हिमाचल में मुस्लिमों की जनसंख्या 20.2 फीसदी बढ़ी है। 2001 में हिमाचल में मुस्लिमों की जनसंख्या 119512 थी, जो अब बढ़कर 149881 हो गई है। बौद्ध धर्म के लोगों की जनसंख्या में भी 3.55 फीसदी का इजाफा हुआ है। वर्ष 2001 में हिमाचल में बौद्ध धर्म के लोगों की जनसंख्या 75859 थी। यह बढ़कर 78659 हो गई है।

विज्ञापन


उधर, 10 साल में हिंदुओं की जनसंख्या भी 11.21 फीसदी बढ़ी है। 2001 में हिमाचल में हिंदुओं की जनसंख्या 5800222 थी। यह अब 6532765 हो गई है। कांगड़ा जिले में 1461140, चंबा में 479782, लाहौल-स्पीति में 11649, कुल्लू में 415669, मंडी में 981412, हमीरपुर में 449412 और ऊना में 480138 हिंदू हैं।
विज्ञापन

कांगड़ा जिले में हैं सबसे ज्यादा हिंदु

muslim population increased double in himachal as comparison to hinduism.

बिलासपुर में 371973, सोलन में 588579, सिरमौर में 476830, शिमला में 791449, किन्नौर में 64732 हिंदू हैं। इन आंकड़ों से जाहिर होता है कि प्रदेश के सभी जिलों में से हिंदुओं की सबसे ज्यादा जनसंख्या कांगड़ा जिले में है। कांगड़ा में अन्य जिलों के मुकाबले हिंदुओं की जनसंख्या करीब तीन गुना से भी ज्यादा है।

कांगड़ा जिले में 14511, चंबा में 17400, लाहौल-स्पीति में 19572, कुल्लू में 15377, मंडी में 2628, हमीरपुर में 95, ऊना में 37, बिलासपुर में 113, सोलन में 574, सिरमौर में 2645, शिमला में 3262, किन्नौर में 18086 बौद्ध धर्म के लोग रहते हैं। प्रदेश भर के जिलों में बौद्ध धर्म के लोगों की सबसे अधिक जनसंख्या लाहौल-स्पीति में है। सबसे कम जनसंख्या ऊना में है। कांगड़ा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू में बौद्ध धर्म के लोग ज्यादा संख्या में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed