फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   mushroom price decline in himachal pradesh due to kisan andolan

किसान आंदोलन से गिरे मशरूम के दाम, 90 रुपये किलो बिका

Wed, 16 Dec 2020 01:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 16 Dec 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
mushroom price decline in himachal pradesh due to kisan andolan
मशरूम - फोटो : iStock

देश में किसान आंदोलन के चलते मशरूम के दाम गिर गए हैं। आंदोलन के कारण बाहरी राज्यों को यहां से मशरूम नहीं जा पा रही है। इस कारण दामों में कमी आ गई है। नवंबर में मशरूम 140 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही थी। अब दाम 75 से 90 रुपये तक पहुंच गए हैं। इससे मशरूम उत्पादकों को घाटा हो  रहा है।

विज्ञापन


खुंब निदेशालय सोलन के निदेशक वीपी शर्मा ने बताया कि प्रदेश में हर वर्ष 15 हजार टन से अधिक मशरूम का उत्पादन होता है। इससे करोड़ों रुपये का कारोबार होता है। इस बार मशरूम के अच्छे दाम न मिलने के कारण कारोबार में कमी आ सकती है। कोविड के बीच किसानों को बीज, खाद जुटाने में भी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


मशरूम उत्पादक प्रियम शर्मा, सन्नी, दलीप कुमार और गणेश शर्मा ने बताया कि शुरूआती दौर में मशरूम के दाम अच्छे थे। अब दूसरे राज्यों को आपूर्ति प्रभावित होने से एकाएक दाम गिर गए हैं। इससे उत्पादकों को नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य सब्जियों के भी गिरे दाम

सब्जी मंडी सोलन के सचिव रविंद्र शर्मा ने बताया कि किसान आंदोलन के कारण मशरूम सहित बाकी सब्जियों के दामों में भी गिरावट आई है। बताया कि मशरूम बहुत कम सब्जी मंडी पहुंचती है। उत्पादक इसका कारोबार दूसरे राज्यों की बड़ी मंडियों में करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed