फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Murdered in old enmity

हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार

Fri, 12 Feb 2021 11:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Murdered in old enmity
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। थाना देहरा के अधीन संसारपुर टैरेस चौकी के अंतर्गत पंचायत अमरोह स्वां खड्ड में ठेके के समीप मिले शव के मामले में अब पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जबकि, दो संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश की गई है। पुरानी रंजिश के चलते हत्या की गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्वां खड्ड में वीरवार सुबह गड्ढे में एक शव होने की सूचना स्थानीय लोगों ने संसारपुर टैरेस पुलिस को दी थी। देहरा के डीएसपी अंकित शर्मा ने हत्या के मामले में ठेके के साथ खुले अहाते पर काम करने वाले एक युवक कृष्ण कुमार निवासी बेहड़ भटेड़ तहसील अंब जिला ऊना को पुलिस ने दर्शन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि अहाते पर काम करने वाले एक युवक को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। अब आरोपी को देहरा कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में दो और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। अगर कोई और इस हत्या में संलिप्त पाया गया तो उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकी है। जांच-पड़ताल जारी है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed