{"_id":"649eed1c338aeeeeac0aa71d","slug":"murder-husband-killed-by-wife-in-kasauli-himachal-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder in Kasauli: हिमाचल के कसौली में रोटी सेंकने वाले पलटे से कई वार कर की पति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder in Kasauli: हिमाचल के कसौली में रोटी सेंकने वाले पलटे से कई वार कर की पति की हत्या
Fri, 30 Jun 2023 08:26 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 30 Jun 2023 08:26 PM IST
सार
सोलन जिले में पर्यटन नगरी कसौली के साथ लगते गांव नौती में महिला ने रोटी सेंकने वाले पलटे (तैंथा) से कई वार कर पति की हत्या कर दी।
विज्ञापन
पत्नी ने की पति की हत्या(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में पर्यटन नगरी कसौली के साथ लगते गांव नौती में महिला ने रोटी सेंकने वाले पलटे (तैंथा) से कई वार कर पति की हत्या कर दी। मामला गुरुवार देर रात का है। बताया जा रहा है कि पति नशे की हालत में था और दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात हाथापाई तक पहुंच गई। इसी दौरान निर्मला देवी (33) ने रसोई में रखा रोटी सेंकने वाला पलटा उठाया और पति मनि राम (35) के सिर पर कई वार कर दिए। उसकी वहीं मौत हो गई। इसके बाद महिला ने खुद पुलिस को फोन किया और बताया कि दोनों में झगड़ा हो गया। इसी बीच पति को धक्का लग गया और गिरने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान और टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू की तो पाया कि मनि राम के सिर पर कई घाव हैं। धाव इतने गहरे थे कि सिर की त्वचा भी नहीं दिख रही थी। इससे पुलिस को शक हुआ। महिला से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गई और पुलिस को सच बता दिया। महिला ने हत्या का आरोप कबूल कर लिया। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, शुक्रवार को फोरेंसिक टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया है। डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। व्यक्ति का पोस्टमार्टम करवा दिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन