फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   murder: After an argument, son hits father on the head with a stick, death

Himachal News: कुल्लू में बेटे ने सिर पर डंडे से वार कर की पिता की हत्या, मामूली बहसबाजी में खोया आपा

Tue, 04 Mar 2025 07:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Mar 2025 07:35 PM IST
सार

 कुल्लू के साथ लगते मंगलवार सुबह देवधार गांव में एक युवक ने अपने पिता की हत्या कर दी है। 

विज्ञापन
murder: After an argument, son hits father on the head with a stick, death
कुल्लू में हत्या का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुल्लू की खराहल घाटी के देवधार गांव में 33 साल के युवक ने अपने पिता की हत्या कर दी है। मामूली बहस के बाद युवक ने अपने पिता के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन


घटना मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे के बीच की है। जब ज्ञान चंद (55) निवासी देवधार, डाकघर न्योली, जिला कुल्लू और उसके बेटे जगदीप ठाकुर के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई। इसके बाद जगदीप ने अपने पिता के सिर पर डंडे से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। इससे ज्ञान चंद की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भी फरार हो गया था। दोनों किस बात को लेकर बहसबाजी हुई। इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके साथ ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भी भेजा।
विज्ञापन


एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में सदर थाना कुल्लू में मामला दर्ज कर लिया है। हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग गया था। पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए चार टीमें बनाईं और दोपहर को आरोपी गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का भी इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed