फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Municipal Corporation shimla election for Mayor and Deputy Mayor Live Updates

शिमला नगर निगम की 14वीं महापौर बनीं सत्या कौंडल, शैलेंद्र उप महापौर

Wed, 18 Dec 2019 01:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 18 Dec 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation shimla election for Mayor and Deputy Mayor Live Updates
- फोटो : अमर उजाला

राजधानी के संजौली वार्ड से भाजपा समर्थित पार्षद सत्या कौंडल नगर निगम शिमला की 14वीं महापौर जबकि लोअर ढली वार्ड से पार्षद शैलेंद्र चौहान 13वें उप महापौर चुने गए हैं। बुधवार को हुए चुनाव में भाजपा ने 21-11 से एकतरफा जीत हासिल की। दोनों का कार्यकाल ढाई साल होगा। हालांकि, भाजपा ने क्षेत्रीय संतुलन को दरकिनार कर स्थानीय विधायक एवं शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज और मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा को ही साधने का काम किया।  

विज्ञापन


उपायुक्त कार्यालय परिसर में करवाए गए चुनाव में सत्या कौंडल के खिलाफ कांग्रेस ने कसुम्पटी पार्षद राकेश चौहान को मैदान में उतारा था। उप महापौर के लिए शैलेंद्र चौहान और कांग्रेस पार्षद सुषमा कुठियाला में टक्कर थी। 34 में से 32 पार्षदों ने चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


इसमें भाजपा समर्थित सभी 21 पार्षदों ने अपने प्रत्याशियों को वोट देकर एकतरफा जीत दिला दी। उधर, उल्टफेर की उम्मीद कर रही कांग्रेस को सिर्फ अपने ही 11 पार्षदों के वोट मिले। दोनों पार्टियों की ओर से कोई क्रॉस वोटिंग नहीं हुई। चुनाव नतीजे सामने आने के बाद बचत भवन में ही नई महापौर और उप महापौर को शपथ भी दिलाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मालरोड पर निकाला विजय जुलूस, फिर सीएम से मिले

चुनाव से ठीक पहले सुबह साढ़े नौ बजे सीएम जयराम ठाकुर ने भाजपा समर्थित पार्षदों की बैठक ली। इन्हें पार्टी के पक्ष में वोट देने को कहा गया। इसके बाद सभी पार्षद शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा, विधायक बलवीर वर्मा की अगुवाई में उपायुक्त कार्यालय परिसर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे चले मतदान के बाद जैसे ही चुनाव नतीजे आए, भाजपा पार्षदों ने जश्न शुरू कर दिया। इसके बाद मंत्री समेत बाकी नेता भी जश्न में शामिल हुए। माल रोड पर विजय जुलूस निकालते हुए ये सभी सीएम जयराम ठाकुर से मिलने पहुंचे।

सबसे वरिष्ठ पार्षद से दौड़ में आगे निकलीं सत्या
नगर निगम सदन में संजीव ठाकुर सबसे वरिष्ठ भाजपा पार्षद हैं। लेकिन शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज के करीबी होने के कारण सत्या दौड़ में आगे निकल गईं। नगर निगम से सीनियर असिस्टेंट पद से रिटायर हुईं सत्या कौंडल दो बार संजौली से पार्षद का चुनाव जीती हैं। उन्हें कुसुम सदरेट के बाद नगर निगम शिमला की दूसरी भाजपा महापौर बनने का गौरव भी प्राप्त हो गया। नए उप महापौर शैलेंद्र चौहान भी दूसरी बार सदन में चुनकर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed