फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Municipal corporation house today, there is a possibility of uproar on the road made of 32 lakhs

नगर िनगम का हाउस आज, हंगामें के आसार

Mon, 27 Sep 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation house today, there is a possibility of uproar on the road made of 32 lakhs
शिमला। नगर निगम के मासिक सदन की बैठक मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में होगी। बैठक में मेयर के वार्ड में 32 लाख की लागत से बनाई गई सड़क को लेकर हंगामे के आसार हैं। कूड़ा शुल्क में राहत न देने का मामले पूर्व मेयर उठा सकती हैं। इसे लेकर भी सदन में गहमागहमी की संभावना है।
विज्ञापन

निगम कर्मियों को महंगाई भत्ता जारी करने का फैसला भी सदन में हो सकता है। भराड़ी के लॉरेट पब्लिक स्कूल में बोटेनिकल गार्डन के प्रयोग के लिए आवंटित लीज का अगले वर्षों के लिए नवीनीकरण करने का मामला भी सदन के समक्ष रखा जाएगा। पार्षद पूर्णमल ने खलीनी वार्ड से संबंधित एफसीए के मामलों की जानकारी सदन में मांगी है। पार्षद आशा शर्मा ने पटयोग वार्ड में घरों की बेसमेंट में गाड़ियों की पार्किंग से संबंधित सवाल लगाया है। सुनील धर ने मेफिल्ड में स्टील पार्किंग को लेकर सवाल लगाया है। पार्षद राकेश शर्मा ने शहर में लगाए गए वाटर एटीएम की स्थिति को लेकर सवाल लगाया है।
विज्ञापन

रुल्दूभट्टा से पार्षद संजीव ठाकुर ने शहर में स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कार्यों का लेखाजोखा सदन में रखने के लिए प्रश्न लगाया है। इसके अलावा लक्कड़ बाजार में आकलैंड टनल के पास प्रस्तावित पार्किंग के स्टेटस की जानकारी मांगी है। रिज मैदान को रिवाली रोड से सुरक्षित बनाने के लिए स्मार्ट सिटी की परियोजना की जानकारी भी मांगी है। मनोनीत पार्षद राजेंद्र चौहान ने संजौली में नई डबल लेन टनल के वेस्टर्न पोर्टल के पास चौक बनाने को लेकर प्रश्न लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed