फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Municipal corporation elections may be held on party symbol: Jairam

पार्टी चिह्न पर हो सकते हैं नगर निगम के चुनाव: जयराम

Sat, 06 Feb 2021 07:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क,पालमपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क,पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Feb 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation elections may be held on party symbol: Jairam
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में नगर निगमों के चुनाव पार्टी चिह्न पर भी हो सकते हैं। सीएम ने पालमपुर दौरे के दौरान कहा कि नगर निगमों के चुनाव पार्टी चिह्न पर करवाने को लेकर सरकार मंथन कर रही है। आने वाले दिनों में इस पर फैसला हो सकता है।  कहा कि कोरोना काल में प्रदेश की अर्थव्यवस्था डगमगा गई थी। इसे सुधारा जा रहा है। आने वाले बजट में भी अर्थव्यवस्था को काफी हद तक सुधार लिया जाएगा। पालमपुर स्थित विवेकानंद अस्पताल के सरकारीकरण पर उन्होंने कहा कि इसके लिए हर संभावना खुली है। पंचायतीराज चुनाव में इस बार जो जीत हुई, वह पहले कभी नहीं हुई। अब तक घोषित 63 पंचायत समितियों में से 57 समितियों में भाजपा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष बने।

विज्ञापन


रोहड़ू के चिड़गांव में भी भाजपा की पंचायत समिति बनी। अब तक सात जिलों में जिला परिषद भाजपा के बने हैं। कहा कि कांग्रेस आज जनमंच कार्यक्रमों का विरोध करती है, लेकिन सच्चाई यह है कि अपनी समस्या का हल करवाने के लिए जनमंच में कागज लेकर पहले कांग्रेस कार्यकर्ता ही बैठे होते हैं। भाजपा जल्द प्रदेश के पचास साल पूरे होने के उपलक्ष्य में इसके 50 साल के विकास को लेकर जनता में जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना में लोग संघर्ष करते रहे, कांग्रेस धरने प्रदर्शन करती रही। लेकिन बड़ी बात यह है कि कांग्रेस ने अपनी ही हाईकमान को 12 करोड़ का झूठा बिल भेज दिया। इसमें कहा गया कि कांग्रेस ने प्रदेश में कोरोना काल में सामान बांटा है। जबकि 12 करोड़ तो क्या कांग्रेस ने 12 पैसे तक नहीं खर्च किए थे।
विज्ञापन


सीएम ने की शांता से मुलाकात
मुख्यमंत्री ने पालमपुर दौरा पूर्व सीएम शांता कुमार से मुलाकात से शुरू किया। जयराम ने शांता के साथ विवेकानंद अस्पताल और प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र कायाकल्प का दौरा किया। कायाकल्प में सीएम ने शांता से अकेले में काफी देर तक बात की। इससे पहले जयराम शांता कुमार की धर्मपत्नी के निधन पर शोक व्यक्त करने पालमपुर पहुंचे थे। उसके बाद जयराम दूसरी बार पालमपुर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदु गोस्वामी और किशन कपूर नहीं आ पाए
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पालमपुर दौरे में राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी और लोकसभा सांसद किशन कपूर नहीं आए। हवाला दिया गया कि संसद की कार्यवाही चली होने के कारण दोनों नेता पालमपुर दौरे में नहीं आ सके। कुछ राजनीतिज्ञ यह भी तर्क देते रहे कि अगर दोनों नेता आना चाहते तो पालमपुर दौरे में आकर वापस दिल्ली जा भी सकते थे।

सभी युवाओं को नहीं दी सकती सरकारी नौकरी: सीएम

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सभी नौजवानों को सरकारी नौकरी नहीं दी सकती है। नौजवानों को रोजगार देने के लिए सरकार अन्य योजनाओं पर भी काम कर रही है। भेड़पालन भी आने वाली पीढ़ियों के लिए रोजगार का साधन बन सकता है। युवाओं में भेड़पालन के कार्य को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार नई तकनीक और कई योजनाएं चला रही है। पालमपुर में प्रदेश स्तरीय भेड़पालक सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि भेड़पालक का जीवन कठिन है। बावजूद इसके वे अपने परांगत व्यवसाय को चला रहे हैं।

भेड़पालकों को हर मदद करने के प्रयास किए जा रहे है। भेड़पालकों की मांगों पर बजट में कई प्रावधान किए जाएंगे। भेड़ बकरी चोरी मामलों में जरूरत पड़ी तो कानून को और सख्त कर दिया जाएगा। आज तक कांग्रेस ने भेड़पालकों के लिए कुछ नहीं किया है। विस अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, वन मंत्री राकेश पठानिया, उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर, विधायक रवि धीमान, मुल्खराज प्रेमी, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, पूर्व विधायक दूलोराम, प्रवीण कुमार, संजय चौधरी और सुरेंद्र काकू मौजूद रहे।

मेरे दादा ने भी पाली थीं भेड़-बकरियां : जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उनके घर में भी भेड़-बकरियां पाली जाती थीं। उनके दादा ने अपने अंतिम समय तक भेड़-बकरियां पाली थीं। उनके घर में दस से बारह भेड़-बकरियां होती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed