फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   mukhyamantri Sukh Ashray Yojana: Run a special campaign at the sub division level to fill the form, CM Sukhu g

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना: सुक्खू बोले- फार्म भरने के लिए उपमंडल स्तर पर चलाएं विशेष अभियान

Tue, 18 Jul 2023 05:07 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Jul 2023 05:07 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को उप मंडल स्तर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी को शीघ्र मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के फार्म उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
mukhyamantri Sukh Ashray Yojana: Run a special campaign at the sub division level to fill the form, CM Sukhu g
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार देर शाम सचिवालय में मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना की समीक्षा की। योजना में पात्र अनाथ बच्चों के फार्म शीघ्र भरने की आवश्यकता पर बल देते हुए उपमंडल स्तर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी को योजना के फार्म उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को योजना में फार्म भरने की सुविधा प्रदान करने के लिए एक विशेष अभियान आरंभ करने के लिए भी कहा। योजना के लिए 6 जुलाई 2023 को मानक संचालन प्रक्रिया अधिसूचित की गई थी। योजना के कार्यान्वयन की निगरानी का जिम्मा उपायुक्तों को जिला स्तर पर सौंपा गया है।

विज्ञापन


उपमंडल स्तर पर योजना की निगरानी पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से प्रदेश में एक कानून पारित कर लगभग 6000 अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाया गया है और इनकी देखभाल की जिम्मेवारी भी सरकार की है। मंडी के सुंदरनगर में 50 बीघा से अधिक भूमि पर प्रस्तावित अत्याधुनिक आदर्श ग्राम सुख-आश्रय परिसर की समीक्षा भी की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को परियोजना के कार्य में तेजी लाने तथा 15 दिनों के भीतर निविदा प्रक्रिया आरंभ करने के निर्देश दिए। बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed